Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 2 September : जी०डी०मदर स्कूल के निदेशक पंकज कुमार ने हर्ष जताते हुये बताया कि 03 से 09 सितंबर को पंजाब के लुधियाना में आयोजित होने वाली 75th National Junior Basketball Championship में भाग लेगी विद्यालय की छात्रा चेरी तुलस्यान।चेरी इस वर्ष मई में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भी बिहार टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।

75th National Junior Basketball Championship चेरी तुलस्यान

75th National Junior Basketball Championship चेरी तुलस्यान

इस उपलब्धि पर विद्यालय की एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर कविता प्रसाद साह ने प्रसन्नता व्यक्त की और बताया कि चेरी कक्षा 12वीं की होनहार छात्रा है।ये विद्यालय की स्पोर्ट्स कैप्टन भी है।वो स्थानीय सुतापट्टी की रहने वाली है। पिता अनुज तुलस्यान व्यावसायिक है, माता सारिका तुलस्यान गृहणी है।चेरी इससे पहले भी कई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व कर स्कूल का नाम गौरवान्वित कर चुकी है। वापस आने पर विद्यालय परिवार की तरफ से छात्रा को सम्मानित किया जाएगा।

कोच रणप्रताप जयसवाल ने बताया कि 12 जून से 14 जून तक मुजफ्फरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर 12 सदस्यी जूनियर बालिका बिहार टीम का चयन किया गया है।जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर चेरी तुलस्यान ने अपना जगह टीम में बनाया।

Advertisements

प्राचार्या एवं समस्त शिक्षकगण ने हर्ष जताया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.