Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 4 September : आज दिनांक 04/09/2025 को MSKB Muzaffarpur में एन.एस.एस. ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसका संचालन एन.एस.एस. पदाधिकारी डॉ. शिखा त्रिपाठी ने करते हुए छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना की पृष्ठभूमि, उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर “शिक्षक दिवस समारोह” बड़े उत्साह के साथ छात्राओं द्वारा मनाया गया ।

MSKB Muzaffarpur ओरिएंटेशन प्रोग्राम और शिक्षक सम्मान

MSKB Muzaffarpur ओरिएंटेशन प्रोग्राम और शिक्षक सम्मान

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद प्रिया और श्रुति ने कुलगीत की प्रस्तुति की । तत्पश्चात क्षमा और रुचि ने गणेश वंदना, सलोनी ने कविता पाठ, नरगिस यास्मीन ने भाषण, अंजली , दिव्या और मनीषा ने नृत्य, एवं शालू और उनकी टीम द्वारा नाट्य प्रस्तुति ने सभी को उत्साहित एवं प्रेरित करते हुए सामाजिक संदेश दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ कॉमर्स के सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. अनिल कुमार ठाकुर ने अपने उद्बोधन में शील और शौर्य पर बल देते हुए तुलसीदास जी की पंक्ति — “रघुपति कीरति विमल पताका। दंड समान भयउ जस जाका॥” उद्धृत की और कहा कि छात्राएँ अपने जीवन को शील व शौर्य से आलोकित कर समाज व राष्ट्र को गौरवान्वित करें।वहीं लंगट सिंह महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. डॉ प्रदीप कुमार जी ने एन.एस.एस के इतिहास, उद्देश्य और उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए छात्राओं को सक्रिय रूप से सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Advertisements
MSKB Muzaffarpur ओरिएंटेशन प्रोग्राम और शिक्षक सम्मान

इसके पश्चात प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार सिंह ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षकों को सम्मानित किया और कहा कि “गुरु समाज की नींव हैं, उनके मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी जीवन की ऊँचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं।”
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। मंच संचालन महिमा और गुंजन द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन एन.एस.एस पदाधिकारी डॉ शिखा त्रिपाठी ने किया ।
समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक – शिक्षकेत्तर कर्माचारियों एवं छात्राओं की उपस्थिति रही।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.