www.goltoo.in

RDS College में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 11, 2025 | by Goltoo

s7

Muzaffarpur 12 September : विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2025 के अवसर पर RDS College, मुज़फ्फरपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज की रिसर्च एंड डेवलपमेंट कमेटी, आईक्यूएसी तथा एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

RDS College विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस

RDS College
RDS College विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. प्रियम सिंह, एम.डी. (साइकेट्रिस्ट), एसकेएमसीएच, मुज़फ्फरपुर रहीं। उन्होंने आत्महत्या से पूर्व दिखाई देने वाले चेतावनी संकेतों, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और समय पर सहयोग की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उनका सत्र अत्यंत इंटरऐक्टिव रहा, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने की। अपने संबोधन में उन्होंने सकारात्मक सोच को जीवन का आधार बताते हुए मानसिक तनाव से निपटने के लिए संवाद और सहयोग की महत्ता पर बल दिया।

RDS College विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस
RDS College विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस
RDS College विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस
RDS College विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस

कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजनीकांत पांडेय ने किया, जबकि मुख्य अतिथि का स्वागत एवं विषय प्रवेश एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सौरभ राज द्वारा किया गया, इस अवसर पर एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने आत्महत्या रोकथाम विषय पर जागरूकता फैलाने वाले आकर्षक एवं प्रभावशाली पोस्टर प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

RDS College

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सभी वक्ताओं, अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों को इस महत्त्वपूर्ण विषय पर एकजुट होकर जागरूकता फैलाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर डॉ. अनीता सिंह, डॉ. संजय सुमन, डॉ. एम. एन. रज़वी, डॉ. नीलिमा झा, डॉ. आर. एन. ओझा, डॉ. मंजरी आनंद, डॉ. अमिता त्रिवेदी, डॉ. सी. के. झा, डॉ. ललित किशोर, डॉ. प्रियांका दीक्षित सहित कॉलेज के कई अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

RDS College

इसके अतिरिक्त, इस जागरूकता कार्यक्रम में एनएसएस के कई स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएं तथा शैक्षणिक व प्रशासनिक कर्मी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमंत्रित अतिथियों की सहभागिता ने इसे अत्यंत सफल और सार्थक बनाया।

RELATED POSTS

View all

view all