Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 3 November : B.R.A.Bihar University के वाणिज्य संकाय के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं वित्तीय परामर्शी प्रख्यात शिक्षाविद रामसागर सिंह का आज निधन हो गया। वे उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। शिक्षाविदों और शहर के गण्यमान्य लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

B.R.A.Bihar University के प्रख्यात शिक्षाविद रामसागर सिंह का निधन

प्रख्यात शिक्षाविद एवं B.R.A.Bihar University के वाणिज्य संकाय के पूर्व विभागाध्यक्ष व वित्तीय परामर्शी प्रो. रामसागर सिंह का आज एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके पुत्र श्री संजय कुमार ने बताया कि वे उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

Bihar University के प्रख्यात शिक्षाविद रामसागर सिंह का निधन

रामसागर सिंह ने विश्वविद्यालय में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता और वित्तीय अनुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। वे अपनी गंभीरता, विनम्रता और प्रशासनिक दक्षता के लिए जाने जाते थे।

Advertisements

उनके निधन से विश्वविद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। श्रद्धांजलि सभा में प्रो. डॉ. राम दिनेश शर्मा, प्रो. कृष्णकांत कुमार, पूर्व रजिस्ट्रार संजय कुमार, अनिल मिश्रा, अमर कुमार सहित अनेक शिक्षाविद और गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

वे अपने पीछे दो पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शिक्षाविदों ने उन्हें एक कर्मठ और आदर्श शिक्षक के रूप में याद किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.