Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 November : बिहार सरकार के निर्देशानुसार तथा कुलपति प्रो . दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में आज दिनांक 07/11/2025 को ‘वंदे मातरम्’ ‘Vande Matram’ गायन के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन अम्बेडकर उद्यान ,बी.आर.ए.बिहार विश्वविद्यालय परिसर में सुबह 10 बजे किया गयाI

बिहार विश्वविद्यालय में ‘Vande Matram’ सामूहिक गायन कार्यक्रम

इस सामूहिक गायन कार्यक्रम का शुभारम्भ बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर कुलपति महोदय तथा अन्य उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण से किया गयाIइसके उपरांत विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने सभी लोगों का स्वागत कियाI इसके बाद कुलपति महोदय ने राष्ट्रीय गीत ‘Vande Matram’ के महत्व से सभी को अवगत कराया I

Vande Matram
Vande Matram
Vande Matram
Vande Matram

कुलपति प्रो . दिनेश चंद्र राय ने बताया की किस प्रकार यह गीत भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का प्रेरणास्रोत बना I यह गीत भारत की सांस्कृतिक विरासत का उदाहरण और भारत की राष्ट्रीय एकता का गीत हैI कुलपति के उद्बोधन के पश्चात वंदेमातरम् गीत का गायन उपस्थित सभी लोगों द्वारा किया गया I डॉ.मनोज कुमार (सहायक आचार्य, हिंदी,आर.डी.एस. कॉलेज) ने सामूहिक गायन हेतु मुख्य भूमिका निभाई I

Advertisements
Vande Matram

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो. बी. एस. राय, डीएसडब्ल्यू डॉ. आलोक प्रताप सिंह, सीसीडीसी डॉ. टी. के. डे., परीक्षा नियंत्रक डॉ .राम कुमार,इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज(आर्ट्स) डॉ राजीव कुमार , डीआर-2 डॉ विनोद कुमार बैठा,डी.ओ. डॉ जीतेश पति त्रिपाठी, पेंशन ऑफिसर डॉ अमानुल्लाह तथा अन्य सभी पदाधिकारी,विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष,आचार्यवृन्द,शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं मुजफ्फरपुर जिले के महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के सैंकड़ों स्वयंसेवक तथा छात्र-छात्राये उपस्थित रहें तथा सभी के द्वारा उत्साह के साथ वंदे मातरम गीत का गायन किया गया।

Vande Matram


अंत में डॉ.अमर बहादुर शुक्ला (सहायक आचार्य,राजनीति शास्त्र , स्नातकोत्तर राजनीति शास्त्र विभाग) के धन्यवाद ज्ञापन के साथ यह कार्यक्रम समाप्त हुआI

‘वंदेमातरम्’ ‘Vande Matram’ सामूहिक गायन कार्यक्रम का सञ्चालन एन.एस.एस समन्वयक डॉ अनुराधा पाठक ने किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.