Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 15 November : RDS College के कॉमर्स विभाग में Bajaj Finserv और Timespro के सहयोग से संचालित बैंकिंग, फाइनेंस एवं इंश्योरेंस सर्टिफिकेट कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार, पूर्व प्राचार्य प्रो. अनीता सिंह, विभागीय शिक्षक, TimesPro के अधिकारी और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

RDS College में बैंकिंग–फाइनेंस–इंश्योरेंस सर्टिफिकेट कार्यक्रम

RDS College में 14 नवंबर, शुक्रवार को कॉमर्स विभाग द्वारा संचालित सर्टिफिकेट कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कॉमर्स विभाग, बजाज फिनसर्व तथा टाइम्सप्रो के संयुक्त तत्वावधान में बैंकिंग, फाइनेंस एंड इंश्योरेंस पर चल रहा यह कार्यक्रम Bajaj Finserv का एक CSR Initiative रहा, जिसे TimesPro के सहयोग से और NEP 2020 के अनुसार आयोजित किया गया था।

RDS College में बैंकिंग–फाइनेंस–इंश्योरेंस सर्टिफिकेट कार्यक्रम

कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए, और विभागीय शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के कौशल आधारित कार्यक्रमों के बाद छात्रों के लिए भविष्य में प्लेसमेंट की संभावनाएँ भी प्रबल होती हैं।

Advertisements

समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने की। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य प्रो. अनीता सिंह, बरसर डॉ. राजीव कुमार,IQAC Co-ordinator डॉ रजनीकांत पांडेय, वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका दीक्षित, डॉ. नेयाज अहमद, डॉ. कृतिका वर्मा, डॉ आरती मित्रा , समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में टाइम्सप्रो के अधिकारी श्री बसाक एवं श्री वेद प्रकाश भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कॉलेज प्रशासन और विभागीय शिक्षकों ने इस पहल को छात्रों के कौशल विकास और करियर उन्मुख शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.