Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 15 November : MSKB College के बीबीए विभाग द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य, प्रोफेसर और विद्यार्थियों ने नेहरूजी की शिक्षा, बच्चों के अधिकार और कल्याण पर दिए योगदान को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

MSKB College : बाल दिवस समारोह

MSKB College में बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) विभाग द्वारा भारत में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया गया.

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.राकेश कुमार सिंह नें कहा की 14 नवंबर, 1889 को जन्मे पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक और प्रगतिशील भारत के अपने दृष्टिकोण के लिए जाने जाने वाले पंडित नेहरू ने शिक्षा, वैज्ञानिक विकास और बच्चों के कल्याण पर जोर दिया।

Advertisements
MSKB College

इस अवसर पर MSKB College मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष सह परीक्षा नियंत्रक डॉ.लक्ष्मी रानी नें कहा की भारत में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन, 14 नवंबर, को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके विकास एवं शिक्षा के महत्व को उजागर करना है।

इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य एवं उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.मो.रईस नें कहा की बाल दिवस 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन (जयंती) पर मनाया जाता है। पंडित नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे और मानते थे कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके सम्मान में बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन मनाया जाता है। यह दिन बच्चों के लिए समर्पित होता है।

अपनें सम्बोधन में बिहार कॉमर्स एसोसिएशन के सचिव डॉ.ध्रुव कुमार सिंह नें कहा की14 नवंबर का दिन देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका पंडित नेहरू को समर्पित किया गया है। जवाहर लाल नेहरू को बच्चों के प्रति बेहद प्रेम और स्नेह था। बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। बच्चों के लिए बेशुमार प्यार व लगाव के चलते नेहरू जी का जन्मदिन 14 नवंबर हर वर्ष बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन श्रृष्टि रौनियार नें किया. इस अवसर पर विचार व्यक्त करनें वालों में आस्था वर्मा, साईंमा फातमी, सलोनी कुमारी एवं रिशा कुमारी मुख्य रूप से शामिल थें.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.