Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 29 November : LS College में कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधान सहायक स्वर्गीय सुरेश प्रसाद सिन्हा के दुखद निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोक सभा का आयोजन किया गया।

LS College में शोकसभा

प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अपने शोक संदेश में कहा कि श्री सुरेश प्रसाद सिन्हा जी का निधन कॉलेज परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने वर्षों तक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कॉलेज की सेवा की। एक कुशल कर्मचारी होने के साथ-साथ वे एक अत्यंत सरल और नेक इंसान थे। कॉलेज उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।

Classroom with attentive adult learners.

कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ऋतुराज कुमार ने स्वर्गीय सिन्हा को याद करते हुए कहा कि श्री सिन्हा का प्रशासनिक कार्यों में कुशलता थी और उन्होंने हमेशा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से किया।

Advertisements

अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रो. गोपालजी, प्रो. राजीव झा, प्रो. विजय कुमार, डॉ गौतम कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ निवेदिता, सहित अन्य शामिल रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.