Bilaspur 9 January : बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित SGFI अंडर-14 National Kabaddi Champiopnship में अजय और गोविंदा के शानदार प्रदर्शन से बिहार ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
National Kabaddi Champiopnship
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के तत्वावधान में आयोजित अंडर-14 बालक वर्ग की राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मेजबान छत्तीसगढ़ विजेता बना। चार दिवसीय यह प्रतियोगिता 6 से 9 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई, जिसमें देशभर की टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बिहार और मेजबान छत्तीसगढ़ के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। रोमांचक मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने 50 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बिहार टीम 47 अंकों के साथ उपविजेता रही। बिहार की इस सफलता में अजय और गोविंदा की जोड़ी का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अपने खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

इस उपलब्धि पर बिहार कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विजय कुमार सिंह एवं सचिव विपुल कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी मुजफ्फरपुर श्री राजेंद्र कुमार, मुजफ्फरपुर कबड्डी संघ के सचिव मनोज कुमार सिंह, संरक्षक श्री विनोद कुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव चंदन कुमार, अब्दुल रहमान, अभिषेक कुमार, अजय कुमार ठाकुर तथा संघ के अध्यक्ष श्री संजय केजरीवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी।
मुजफ्फरपुर के संस्कार रंजन ने रचा इतिहास, DAV National Swimming Championship में जीता कांस्य पदक https://t.co/629niAqnck pic.twitter.com/znHWU7x6Bw
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) January 9, 2026
खेल पदाधिकारियों और संघ के पदाधिकारियों ने इसे बिहार के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह सफलता आने वाले समय में कबड्डी के क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा बनेगी।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।