Headlines

B.R.A. Bihar University छात्रों को बड़ी राहत: ऑनलाइन फीस भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क हुआ समाप्त

B.R.A. Bihar University छात्रों को बड़ी राहत: ऑनलाइन फीस भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क हुआ समाप्त B.R.A. Bihar University छात्रों को बड़ी राहत: ऑनलाइन फीस भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क हुआ समाप्त
Advertisements

Muzaffarpur 9 January : B.R.A. Bihar University में ऑनलाइन फीस भुगतान पर लगने वाला अतिरिक्त शुल्क खत्म होगा। कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय की पहल पर एसबीआई और पीएनबी ने पेमेंट गेटवे चार्ज न लेने का आश्वासन दिया, जिससे छात्रों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।

B.R.A. Bihar University ऑनलाइन फीस पर अतिरिक्त शुल्क हुआ समाप्त

B.R.A. Bihar University के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय की पहल पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के जरिए फीस जमा करने पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क को पूरी तरह खत्म करने का आश्वासन दिया है।

B.R.A. Bihar University छात्रों को बड़ी राहत: ऑनलाइन फीस भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क हुआ समाप्त
B.R.A. Bihar University छात्रों को बड़ी राहत: ऑनलाइन फीस भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क हुआ समाप्त

विश्वविद्यालय में नामांकन, परीक्षा फॉर्म भरने और अन्य शुल्कों के भुगतान के लिए ऑनलाइन माध्यम अनिवार्य है। पहले इस प्रक्रिया में पेमेंट गेटवे शुल्क के रूप में 50 से 100 रुपये तक की अतिरिक्त कटौती हो रही थी, जिससे खासकर आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। छात्रों ने इस समस्या की शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाई थी।

दरअसल, एसबीआई के साथ इस संबंध में हुआ समझौता वर्ष 2022 में समाप्त हो गया था, जिसके बाद अतिरिक्त शुल्क की समस्या फिर से उभर आई थी। कुलपति प्रो. राय ने मामले में सक्रिय पहल करते हुए एसबीआई तथा पीएनबी के वरिष्ठ अधिकारियों से उच्चस्तरीय वार्ता की। उनके प्रयासों से अब दोनों बैंक छात्रों से किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लेने का आश्वासन दिया। छात्र अब केवल निर्धारित शुल्क ही भुगतान करेंगे।

कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा, छात्रों की समस्याओं का समाधान विश्वविद्यालय प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेमेंट गेटवे पर अतिरिक्त शुल्क की शिकायत मिलते ही बैंकों के अधिकारियों से संपर्क किया गया। मुझे बेहद खुशी है कि एसबीआई और पीएनबी ने सहर्ष सहयोग करते हुए छात्रों से एक पैसा भी अतिरिक्त नहीं लेने का आश्वासन दिया है। यह निर्णय छात्रों को आर्थिक राहत देने के साथ-साथ डिजिटल भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाएगा।