www.goltoo.in

69th National School Yogasana Championship के लिए मुजफ्फरपुर की साक्षी रानी का बिहार टीम में चयन

January 23, 2026 | by Goltoo

goltoo – 2026-01-23T213423.3511

Muzaffarpur 23 January : पश्चिम बंगाल के दीघा में 24 से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित 69th National School Yogasana Championship में माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, बोचहां की साक्षी रानी का बिहार टीम में चयन, विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं।

69th National School Yogasana Championship

पश्चिम बंगाल के दीघा में 24 से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय (एसजीएफआई) योगासना प्रतियोगिता में 19 वर्ष आयु वर्ग के लिए मुजफ्फरपुर की साक्षी रानी का चयन बिहार टीम में किया गया है। साक्षी रानी माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, बोचहां की छात्रा हैं और वह आज अपने गृह नगर से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुईं।

69th National School Yogasana Championship के लिए मुजफ्फरपुर की साक्षी रानी का बिहार टीम में चयन
69th National School Yogasana Championship के लिए मुजफ्फरपुर की साक्षी रानी का बिहार टीम में चयन

साक्षी के इस चयन पर माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य माईकल थॉमस, क्रीड़ा प्रशिक्षक राहुल कुमार चौरसिया सहित सभी शिक्षकगणों ने साक्षी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि साक्षी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और जिले का नाम रोशन करेंगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षक राहुल कुमार ने बताया कि साक्षी रानी लंबे समय से योगासना का नियमित अभ्यास कर रही हैं और उनके चयन से विद्यालय सहित पूरे जिले को गर्व की अनुभूति हो रही है।

RELATED POSTS

View all

view all