www.goltoo.in

BRABU में शिक्षक-कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, सामूहिक अवकाश लेकर विश्वविद्यालय मुख्यालय पर जुटे

August 10, 2026 | by Goltoo

IMG_20260810_131925492_HDR12

Muzaffarpur 10 August : BRABU के शिक्षक-कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर विश्वविद्यालय मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 का विरोध।

BRABU में शिक्षक-कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

बी.आर ए.बिहार विश्वविद्यालय के सभी विश्वविद्यालय विभागों व महाविद्यालयों के शिक्षक-कर्मचारी आज सामूहिक अवकाश पर रहकर विश्वविद्यालय मुख्यालय में एकजुट हो जोरदार धरना-प्रदर्शन किए

राज्य के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के स्वायत्तता खात्मे सम्बन्धी प्रस्तावित ‘विश्वविद्यालय अधिनियम-2026’ के विरोध में बिहार राज्य विश्वविद्यालय व महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के चरणबद्ध संघर्षात्मक व आन्दोलनात्मक कार्यक्रम के आह्वान के दूसरे चरण के घोषित कार्यक्रमानुसार राज्य के सभी विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों सहित बी.आर.ए.बिहार विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय कार्यालय व सभी विश्वविद्यालय विभागों एवं सभी महाविद्यालयों के सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी आज दिनांक 10.08 2026 (सोमवार) को सामूहिक अवकाश पर रहकर विश्वविद्यालय मुख्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किए।

BRABU में शिक्षक-कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन
BRABU में शिक्षक-कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

BRABU मुख्यालय पर धरना के पूर्व राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के संयोजक फुटाब महासचिव प्रो.संजय कुमार सिंह व सदस्य श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह प्रदेश महासचिव बिहार राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ पटना एवं बी.आर.ए.बिहार विश्वविद्यालय शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के संयोजक-गण डॉ.सुनील कुमार सिंह, प्रो.रमेश प्रसाद गुप्ता, श्री राजीव कुमार व श्री राम कुमार सहित विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों से आए शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी लंगट सिंह महाविद्यालय स्थित गांधी उद्यान के निकट लंगट बाबू की प्रतिमा के पास एकजुट हुए। वहाँ से राष्ट्रपिता गांधी, राजेन्द्र प्रसाद, राष्ट्रकवि दिनकर लंगट बाबू और वागीश्वरी बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण पश्चात जुलूस की शक्ल में बड़ी संख्या में नारे लगाते हुए विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुँचे और धरना-स्थल पर सभा में परिवर्तित हो गया।

BRABU में शिक्षक-कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन
BRABU में शिक्षक-कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

सभा आरंभ से पहले अग्रणी नेताओं ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर एवं इन्द्रजीत ईश्वर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सभा की संयुक्त रूप से मोर्चा के संयोजक चतुष्टय डॉ.सुनील कुमार सिंह, प्रो.रमेश प्रसाद गुप्ता, श्री राम कुमार व श्री राजीव कुमार ने अध्यक्षता की और संचालन बुस्टा महासचिव प्रो.रमेश प्रसाद गुप्ता ने की। सभा के प्रारंभ में प्रस्तावना के तौर पर प्रो.रमेश ने प्रस्तावित विश्वविद्यालय विधेयक के विभिन्न पहलुओं और दुष्प्रभावों के बारे में बताया। राज्य संघर्ष मोर्चा के संयोजक विधान पार्षद प्रो.संजय कुमार सिंह ने प्रस्तावित विश्वविद्यालय विधेयक को लाने के पीछे सरकार की मंशा एवं उसे तत्काल रोकने में शिक्षक व स्नातक क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों एवं आगे की लम्बी लड़ाई तथा राज्य के विश्वविद्यालय शिक्षकों व कर्मचारियों के हितों के लिए संघ के ऐतिहासिक संघर्षों व भूमिका को रेखांकित किया।

BRABU

राज्य संघर्ष मोर्चा सदस्य राज्य कर्मचारी महासचिव श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह व पश्चिम बंगाल से आए अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ, नई दिल्ली के सचिव श्री जीतन कुमार ने विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता के लिए शिक्षक-कर्मचारियों की एकता को ऐतिहासिक जरूरत बताया। वक्ताओं में बूटा महासचिव डॉ.सुनील कुमार सिंह, बुस्टा कार्यकारी अध्यक्ष व लंगट सिंह महाविद्यालय शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो.जयकांत सिंह, पेंशनर समाज के उपाध्यक्ष प्रो.नवल किशोर शर्मा, विश्वविद्यालय विभाग शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो.सतीश कुमार राय, महासचिव प्रो.ललन कुमार झा, प्रो.राम कुमार, प्रो.रजनीश कुमार गुप्ता, रामदयालु सिंह महाविद्यालय शिक्षक संघ सचिव डॉ.एम.एन.रजवी, मंहथ दर्शन दास महिला महाविद्यालय की सचिव डॉ.रिंकू कुमारी, वैशाली महिला महाविद्यालय की डॉ.सोनी भूषण, आर.एन.कॉलेज, हाजीपुर शिक्षक संघ के सचिव डॉ.शशिभूषण कुमार, समता कॉलेज शिक्षक संघ के सचिव डॉ.चन्द्रशेखर कुशवाहा, एल.एन.कॉलेज शिक्षक संघ के सचिव डॉ.ईश्वरलाल, डॉ.मनोज कुमार सिंह, डॉ.रविरंजन कुमार, शिक्षकेत्तर कर्मचारी के प्रक्षेत्रीय संयुक्त सचिव इन्द्र कुमार दास, प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष व सचिव श्री राजीव कुमार द्वय, श्री श्याम किशोर सिंह आदि ने शिक्षक-कर्मचारियों की संयुक्त सभा को सम्बोधित किया।

सभा में विश्वविद्यालय विभाग यथा; वाणिज्य विभाग, हिन्दी विभाग, मनोविज्ञान विभाग, भूगोल विभाग, गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान विभाग, गणित विभाग, भौतिकी विभाग, रसायन विज्ञान विभाग, अंग्रेजी विभाग, मैथिली विभाग आदि सहित लंगट सिंह महाविद्यालय, रामदयालु सिंह महाविद्यालय, मंहथ दर्शन दास महिला महाविद्यालय, राममनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय, रामेश्वर महाविद्यालय, नीतिश्वर महाविद्यालय, एल.एन.टी.कॉलेज, एम.पी.साइंस कॉलेज, आर.बी.बी.एम. कॉलेज, एम.एस.के.बी.कॉलेज, मुजफ्फरपुर, एल.एन.कॉलेज, भगवानपुर, आर.एन.कॉलेज, डी.सी.कॉलेज, जमुनीलाल कॉलेज, वैशाली महिला महाविद्यालय, हाजीपुर, बी.एम.डी.कॉलेज, दयालपुर, समता कॉलेज, जन्दाहा, आर.पी.एस. कॉलेज, महनार (वैशाली), श्री राधाकृष्ण गोयनका कॉलेज, एस.एल.के.कॉलेज, आर.एस.एस.कॉलेज, सीतामढ़ी, एल.एन.डी.कॉलेज, एस.के.सिन्हा वूमेन्स कॉलेज, मोतिहारी, टी.पी.वर्मा कॉलेज, नरकटियागंज (पश्चिमी चम्पारण) आदि से बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मी शामिल रहे।

BRABU व महाविद्यालय शिक्षक-कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहते हुए एकजुट हो बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुँचकर धरना-प्रदर्शन में भाग लेकर आज के संघर्षात्मक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज्य संघर्ष मोर्चा के संयोजक प्रो.संजय कुमार सिंह व सदस्य श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह तथा बी.आर.ए.बिहार विश्वविद्यालय शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के संयोजक सदस्य डॉ.सुनील कुमार सिंह, प्रो.रमेश प्रसाद गुप्ता, प्रो.ललन कुमार झा, श्री राम कुमार व श्री राजीव कुमार तथा बुस्टा कार्यकारी अध्यक्ष प्रो.जयकांत सिंह एवं अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ.ललित किशोर आदि ने राज्य के सभी शिक्षकों-शिक्षकेत्तर कर्मियों सहित बी.आर.ए.बिहार विश्वविद्यालय के शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों को हार्दिक आभार व साधुवाद प्रकट किया हैं।

संघर्ष मोर्चा के नेतृत्वकर्ताओं ने संघर्षात्मक कार्यक्रम के तीसरे चरण के कार्यक्रम को भी पुन: स्मरित कराया; जिसमें आगामी 11 अगस्त, 2026 से 25 अगस्त, 2026 तक शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी दोनों एक साथ 1.30 से 2.00 बजे अपराह्न अपने कार्य-स्थल पर एकजुट हो प्रस्तावित विधेयक के विरोध में प्रतिदिन जन-जागरण हेतु नारे लगाएंगे। वही संघर्षात्मक कार्यक्रम के चौथे चरण में आगामी 05 सितम्बर, 2026 को प्रस्तावित विधेयक के दुष्प्रभावों से सम्बन्धी सभी शिक्षक-शिक्षकों-शिक्षकेत्तर कर्मी छात्र-संवाद करेंगे।

शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के सभी नेतृत्वकारी साथियों ने शिक्षकों-कर्मचारियों को एकजुट हो राज्य स्तरीय संघर्षात्मक कार्यक्रम में पूर्णरूपेण लगातार साथ देने के लिए एकबार पुन: आभार प्रकट किया तथा ऐसे ही आगे भी निरंतर एकजुटता व साथ बनाए रखने को कहा। साथ ही यह भी कहा कि ऐसे ही हम सब शिक्षक-कर्मचारी हमेशा एकजुट एवं साथ रहे तो बड़ी से बड़ी लड़ाई फतह कर लेंगे। इस प्रदर्शन का मुख्य बिंदु रहा कि सभी शिक्षक- कर्मचारी के साथ विश्वविधालय के पदाधिकारी , संकायाध्यक्ष , विभागाध्यक्ष एवम् कई प्रधानाचार्य की सहभागिता रही.

RELATED POSTS

View all

view all