Muzaffarpur 30 January : बिहार की राजधानी पटना में APICON 2026 का वार्षिक सम्मेलन 29 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित हो रहा है। 30 जनवरी को दीक्षांत समारोह में भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
APICON 2026 BRABU कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय
बिहार की राजधानी पटना में एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया APICON 2026 के वार्षिक सम्मेलन का आयोजन 29 जनवरी से 1 फरवरी के बीच किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित आयोजन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया, बिहार चैप्टर के तत्वावधान में सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर एवं पीएमसीएच, पटना में संपन्न होगा।

सम्मेलन के अंतर्गत आज दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 30 जनवरी को भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने APICON 2026 के वार्षिक सम्मेलन के तहत इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम में शामिल होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रो. राय ने कहा कि पटना में इस प्रतिष्ठित आयोजन का हिस्सा बनना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने इसे विश्वविद्यालय के सम्मान के साथ-साथ शैक्षणिक अनुसंधान और जनस्वास्थ्य के बीच मजबूत जुड़ाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी बताया। प्रो. राय ने दीक्षांत समारोह में भाग लेने का अवसर देने के लिए डॉ. कमलेश तिवारी एवं आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि API बिहार चैप्टर इस ऐतिहासिक सफल आयोजन के लिए विशेष प्रशंसा का पात्र है, जो देश में स्वास्थ्य सेवाओं पर होने वाली चर्चा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
Prof. Manendra Kumar के नेतृत्व में विकसित अल्ट्रासोनिक-सुगंध आधारित रॉडेन्ट डिटेरेन्ट डिवाइस का यूके में डिज़ाइन पेटेंट पंजीकृत https://t.co/tilgj5NR9T @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/zX4Y1buWTc
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) January 29, 2026
उल्लेखनीय है कि अगले वर्ष एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया का 82वां वार्षिक सम्मेलन 28 फरवरी से 21 फरवरी तक हरियाणा के गुरुग्राम स्थित हुडा ग्राउंड, सेक्टर-29 में आयोजित किया जाएगा, जिसका मुख्य विषय मेडिकल एडवांसमेंट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित होगा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।