Muzaffarpur 30 January : शहीद दिवस एवं महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर RDS College में एनएसएस के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्य शशि भूषण कुमार ने सत्य, अहिंसा व नैतिक मूल्यों पर चलने की प्रेरणा दी, शहीदों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
RDS College में शहीद दिवस
शहीद दिवस एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आरडीएस कॉलेज, मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य शशि भूषण कुमार ने की।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य शशि भूषण कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को सत्य, अहिंसा और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि गांधीजी का जीवन देश के युवाओं के लिए आदर्श है और उनके सिद्धांतों को अपनाकर ही एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सौरभ राजे ने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों का बलिदान युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने सभी से शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
APICON 2026 पटना के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए BRABU कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय https://t.co/8gTgJqG9Nl #apicon2026@brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/TicKUTXR09
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) January 30, 2026
कार्यक्रम में प्रो. राजीव कुमार, डॉ. रजनीकांत पांडेय, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. आलोक त्रिपाठी, डॉ. भगवान कुमार, डॉ. ललित किशोर, डॉ. पंकज तिवारी, श्री रविशंकर कुमार,श्री निर्मल शर्मा,श्री रामनाथ सहित बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक एवं महाविद्यालय के गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा गांधी के पदचिह्नों पर चलने की प्रतिज्ञा ली।
कार्यक्रम के दौरान शहीदों की शहादत को स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।