Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 31 Janaury : MDDM College के इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी विभाग में आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने सूक्ष्मजीवों के उपयोग और आधुनिक शोध विषयों पर रचनात्मक प्रस्तुति दी।

MDDM College में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

एम.डी.डी.एम. कॉलेज के इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी विभाग (व्यावसायिक पाठ्यक्रम) के तत्वावधान में शनिवार को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अलका जायसवाल द्वारा किया गया।

MDDM College में इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
MDDM College में इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने सूक्ष्मजीवों के दैनिक जीवन में उपयोग एवं उनके महत्व को रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया। छात्राओं ने पर्सनलाइज्ड मेडिसिन, बायोसेंसर, बायोफ्यूल, डीएनए वैक्सीन, जीन थेरेपी एवं जीएमओ जैसे विषयों पर पोस्टर बनाकर इन क्षेत्रों में सूक्ष्मजीवों के योगदान तथा नवीन शोध और खोजों की जानकारी दी।

Advertisements
MDDM College में इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
MDDM College में इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

निर्णायक मंडल द्वारा किए गए मूल्यांकन में सिमरन, तनवीशा एवं रक्षंदा के पोस्टर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। करिश्मा एवं प्रेरणा को द्वितीय तथा माहविस, वजह एवं अलका को तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्राचार्या डॉ. अलका जायसवाल ने प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्राओं में वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं। स्वागत भाषण पाठ्यक्रम की समन्वयिका एवं वनस्पति विभागाध्यक्ष डॉ. श्वेता यादव ने दिया।

कार्यक्रम का संचालन विभागीय शिक्षक रौशन कुमार एवं आशीष कुमार के नेतृत्व में किया गया। अन्य विभागों से डॉ. स्मिता, डॉ. अर्चना गुप्ता, डॉ. माला, डॉ. सरिता पॉल, डॉ. नवनीता कुमारी, हिंदी विभागाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी डॉ. राघवेन्द्र तथा डॉ. राकेश रंजन ने उपस्थित रहकर छात्राओं का प्रोत्साहन किया।

प्रतियोगिता में जानवी, हबीबा, शुभी, गीतांजलि, तबिंदा, सोहना, आयुषी, पुष्पा, शिल्पा, अमृता, काजल, सलोनी, जोया, सौम्या, फरहत, निकिता, अंकिता सहित अनेक छात्राओं ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.