Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 1 February : मेरा युवा भारत, मुजफ्फरपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा “स्वस्थ युवा – समृद्ध राष्ट्र” थीम पर आधारित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 31 जनवरी से 01 फरवरी 2026 तक Tirhut College of Physical Education, झपहां, मुजफ्फरपुर परिसर में कराया गया। प्रतियोगिता का द्वितीय दिवस सह समापन समारोह 01 फरवरी 2026 को आयोजित हुआ।

Tirhut College of Physical Education में मेरा युवा भारत, मुजफ्फरपुर

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्लस्टरों – मोतीपुर, सकरा, कुढ़नी, कटरा एवं मीनापुर – के अंतर्गत आयोजित क्लस्टर स्तरीय खेल स्पर्धाओं के प्रथम विजेता प्रतिभागियों एवं टीमों ने भाग लिया। आयोजन के अंतर्गत फुटबॉल (पुरुष), कबड्डी (महिला), एथलेटिक्स 4×100 मीटर रिले (पुरुष एवं महिला) तथा बैडमिंटन (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिताएं कराई गईं।

Tirhut College of Physical Education में मेरा युवा भारत, मुजफ्फरपुर द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न
Tirhut College of Physical Education में मेरा युवा भारत, मुजफ्फरपुर द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

प्रथम दिवस में फुटबॉल (पुरुष) स्पर्धा आयोजित की गई, जबकि द्वितीय दिवस में फुटबॉल फाइनल, कबड्डी (महिला), एथलेटिक्स 4×100 मीटर रिले (पुरुष एवं महिला) एवं बैडमिंटन (पुरुष एवं महिला) की फाइनल स्पर्धाएं संपन्न कराई गईं।

Advertisements

इस दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रमा निषाद ,माननीय मंत्री, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार सरकार तथा अजय कुमार, माननीय विधायक, मीनापुर विधानसभा क्षेत्र एवं Tirhut College of Physical Education के प्राचार्य श्री शक्तिवान सिंह उपस्थित रहे।

Tirhut College of Physical Education में मेरा युवा भारत, मुजफ्फरपुर द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न
Tirhut College of Physical Education में मेरा युवा भारत, मुजफ्फरपुर द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

इस प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए श्रीमती रमा निषाद, माननीय मंत्री, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार सरकार ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व की भावना सिखाता है। उन्होंने कहा कि “स्वस्थ युवा – समृद्ध राष्ट्र” केवल एक थीम नहीं बल्कि जीवन जीने का तरीका है, जिसे हर युवा को अपनाना चाहिए।
उन्होंने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से निकलकर जिला स्तर तक पहुंचना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। साथ ही उन्होंने मेरा युवा भारत द्वारा जमीनी स्तर पर युवाओं को जोड़ने एवं खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए अजय कुमार, माननीय विधायक, मीनापुर विधानसभा क्षेत्र ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना सिखाता है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे जिला स्तरीय आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की छुपी प्रतिभाओं को सामने लाने का मजबूत मंच हैं। उन्होंने युवाओं से नियमित खेल अभ्यास करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त समाज निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Tirhut College of Physical Education में मेरा युवा भारत, मुजफ्फरपुर द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न
Tirhut College of Physical Education में मेरा युवा भारत, मुजफ्फरपुर द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

कार्यक्रम के दौरान सक्रिय युवा मंडलों को खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु अतिथियों द्वारा स्पोर्ट्स किट का वितरण भी किया गया। इस क्रम में मीनापुर युवा मंडल (मीनापुर), स्वामी विवेकानंद युवती मंडल (मुशहरी), गोरैया युवा मंडल (कुढ़नी), चंद्रशेखर आजाद युवा मंडल (कुढ़नी), स्वामी विवेकानंद युवा मंडल (मुरौल) तथा स्वामी विवेकानंद युवा मंडल (मीनापुर) को खेल सामग्री किट प्रदान की गई।

इस प्रतियोगिता में कबड्डी (महिला) में हनुमान नगर, कटरा की टीम विजेता तथा प्रोजेक्ट राम जानकी गर्ल्स टीम, मीनापुर उपविजेता रही।
फुटबॉल (पुरुष) में बाबू एफसी, सकरा विजेता एवं मीनापुर वॉरियर्स उपविजेता बनी।
एथलेटिक्स 4×100 मीटर रिले (पुरुष) में कुढ़नी टीम (गौरव कुमार, हर्षित राज, मोहम्मद साकिब, तहसीन राजा) प्रथम, आई रिले टीम (इरशाद सिद्दीकी, ऋषि राज, रवि कुमार, मोहम्मद फैजान) द्वितीय तथा मीनापुर टीम (पंकज कुमार, विशाल कुमार झा, रोशन कुमार, आदित्य कुमार) तृतीय रही।

एथलेटिक्स 4×100 मीटर रिले (महिला) में मीनापुर टीम (रंजु कुमारी, सिखा कुमारी, अंचला कुमारी, प्रीति कुमारी) प्रथम एवं मोतीपुर टीम (सोनी कुमारी, रूपा कुमारी, रिंझिम कुमारी, निशा कुमारी) द्वितीय रही।

बैडमिंटन (पुरुष) में चंदन कुमार विजेता एवं अविनाश कुमार उपविजेता रहे। बैडमिंटन (महिला) में कटरा की नंदिनी कुमारी विजेता तथा मीनापुर की सनोवर खातून उपविजेता रहीं।

कार्यक्रम के अंतर्गत सभी विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को माननीय विधायक मीनापुर द्वारा मेडल, ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री चंदेश्वर पाण्डेय,सहायक प्रशासनिक अधिकारी, मेरा युवा भारत, पटना (बिहार) , श्री रंजन कुमार टीसीपीई झपहां, खेल के ऑफिशियल्स एवं मुजफ्फरपुर जिले के समस्त प्रखंडों से आए मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.