Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 10 February : LS College में आज वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व प्राध्यापक डॉ बिमल प्रसाद सिन्हा के आकस्मिक निधन पर एक विशेष शोक सभा का आयोजन किया गया।

LS College में शोक सभा

LS College में पूर्व प्राध्यापक डॉ बिमल प्रसाद सिन्हा के निधन पर शोक सभा आयोजित
LS College में पूर्व प्राध्यापक डॉ बिमल प्रसाद सिन्हा के निधन पर शोक सभा आयोजित

अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो कनुप्रिया ने प्रो. सिन्हा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया और उन्हें एक समर्पित शिक्षाविद बताया। प्रो कनुप्रिया ने कहा कि प्रो. सिन्हा ने दशकों तक कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में अपनी अमूल्य सेवाएं दीं और उनका निधन न केवल बॉटनी विभाग बल्कि संपूर्ण शैक्षणिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उनका पूरा जीवन वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में ज्ञान के प्रसार और छात्रों के मार्गदर्शन के लिए समर्पित रहा।

शोक सभा में प्रो. सिन्हा की याद में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रो. राजीव झा, प्रो. जयकांत सिंह, प्रो. विजय कुमार, प्रो शैलेंद्र सिन्हा, डॉ रीमा कुमारी, डॉ राजेश्वर कुमार, डॉ गौतम कुमार, डॉ राजेश अनुपम, डॉ आनन्द कुमार सिंह, रमेश महतो सहित अन्य शामिल रहे।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.