Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 11 February : मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में खेले गए Ravi Mehta Memorial Football लीग के तीसरे मैच में युग सृजन फुटबॉल क्लब ने शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब को 2–1 से हराकर पूर्ण अंक अर्जित किया। मैच में गौतम और सुदीप ने युग सृजन के लिए गोल किए, जबकि मोहम्मद दिलशाद ने बराबरी दिलाई।

Ravi Mehta Memorial Football

आज दिनांक 11 फरवरी 26 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में Ravi Mehta Memorial Football प्रतियोगिता के तहत खेले गए मैच में युग सृजन फुटबॉल क्लब ने शहिद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब को एक के मुकाबले दो गोलों से पराजित कर दिया। रवि मेहता मेमोरियल मुजफ्फरपुर जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत लीग टूर्नामेंट का तीसरा मैच युग सृजन फुटबॉल क्लब बनाम शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया।

Ravi Mehta Memorial Football
Ravi Mehta Memorial Football

आज के मैच का शुभारंभ श्री रोहिताश तिवारी के द्वारा श्री सुनील सिंह, असगर हुसैन, पंकज कुमार सिंह उर्फ गुड्डू, इरशाद मलिक, मोहम्मद सलाउद्दीन, नजीर हुसैन, राकेश कुमार पासवान, विनोद कुमार चौधरी एवं अन्य खेल प्रेमियों के उपस्थिति में किया गया आज के मैच में दोनों टीमों के द्वारा काफी आक्रामक एवं तेज खेल का प्रदर्शन किया गया।

Advertisements

खेल के 26 वें मिनट में युग सृजन फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 12 गौतम के द्वारा अपने टीम के लिए गोल कर टीम को एक शून्य की बढ़त दिला दिये। इसके तुरंत बाद पलटवार करते हुए खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 17 मोहम्मद दिलशाद ने खेल के 28 वें मिनट में अपनी टीम के लिए गोल कर स्कोर एक-एक से बराबरी पर कर दिए। मध्यांतर तक दोनों ही टीमें एक-एक गोल से बराबरी पर थी।

मध्यांतर के पश्चात दोनों ही टीमों के द्वारा एक दूसरे के विरुद्ध गोल करने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी।खेल समाप्ति के ठीक पहले खेल के 68 वें मिनट में युग सृजन फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 13 सुदीप के द्वारा अपनी टीम के लिए गोल किया गया और स्कोर एक के मुकाबले दो गोल हो गया जो अंत तक कायम रहा।खेल के समाप्ति पश्चात युग सृजन फुटबॉल क्लब ने शहिद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब को एक के मुकाबले दो गोलों से पराजित कर पूर्ण अंक अर्जित किये।

आज के मैच में निर्णायक के रूप में अमोद कुमार सहायक निर्णायक के रूप में शमीम उल हक,दीपक कुमार 2 एवं चतुर्थ निर्णायक के रूप में विपिन कुमार ने अपनी भूमिका निभाई।

लीग टूर्नामेंट के मुख्य संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन के द्वारा बताया गया कि कल दिनांक 12 फरवरी 26 को लीग टूर्नामेंट का चौथा मैच किंग कोबरा फुटबॉल क्लब बनाम यंग बॉयज फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.