Muzaffarpur 6 March : Muzaffarpur के Raghav Jhunjhunwala ने अपने तीसरे प्रयास में UPSC सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय 4वीं रैंक प्राप्त कर बिहार का नाम रोशन किया। 12वीं तक की पढ़ाई मुजफ्फरपुर में करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक किया।
Muzaffarpur के Raghav Jhunjhunwala
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में एक बार फिर बिहार ने अपना परचम लहराया है। मुजफ्फरपुर के रहने वाले अशोक झुनझुनवाला के पुत्र राघव झुनझुनवाला ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त कर जिले और पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। राघव को यह सफलता अपने तीसरे प्रयास में मिली है।
राघव झुनझुनवाला की प्रारंभिक शिक्षा मुजफ्फरपुर में ही हुई। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई Muzaffarpur से पूरी की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वे दिल्ली चले गए, जहां उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

राघव की इस उपलब्धि की खबर जैसे ही Muzaffarpur में फैली, उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। रिश्तेदार, मित्र और स्थानीय लोग उनके घर पहुंचकर मिठाई खिलाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। शहरवासियों में इस उपलब्धि को लेकर खासा उत्साह और गर्व का माहौल है।
राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ऑल इंडिया टॉपर बने हैं. टॉप 10 में बिहार से दो कैंडिडेट शामिल है. रैंक-4 पर मुजफ्फरपुर के राघव झुनझनवाला तो रैंक 10 पर पटना के उज्ज्वल प्रियांक हैं.
संघ लोक सेवा आयोग के अनुसार, इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा में कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें सामान्य वर्ग के 317, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 104, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 306, अनुसूचित जाति (SC) के 158 और अनुसूचित जनजाति (ST) के 73 उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को भी चयन सूची में स्थान मिला है।
Holi संस्थागत विविधता और समावेशिता का प्रतीक : कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय https://t.co/A9KqB6ipQz #holi #festival @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/XYKSzfOBRZ
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 2, 2026
आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस बार कुल 1087 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 180, भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 55 और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 150 पद शामिल हैं। इसके अलावा सिविल सेवा के अंतर्गत केंद्रीय सेवाओं के ग्रुप ‘A’ के 507 और ग्रुप ‘B’ के 195 पद भी शामिल किए गए हैं।
राघव झुनझुनवाला की यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि से मुजफ्फरपुर और बिहार के युवाओं को सिविल सेवा जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।