Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 9 March : बिहार क्रिकेट संघ की Muzaffarpur Cricket Team – U23 अंतर जिला प्रतियोगिता के लिए मुजफ्फरपुर टीम घोषित, आदित्य कुमार को कप्तान बनाया गया। पहला मैच 10 मार्च को शिवहर के खिलाफ सीतामढ़ी में खेला जाएगा।

Muzaffarpur Cricket Team – U23

बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-23 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मुजफ्फरपुर जिला टीम की घोषणा कर दी गई है। इसकी जानकारी मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ की सचिव रचना शर्मा ने दी।

Muzaffarpur Cricket Team - U23 आदित्य कुमार की कप्तानी में मुजफ्फरपुर की 18 सदस्यीय टीम घोषित
Muzaffarpur Cricket Team – U23 आदित्य कुमार की कप्तानी में मुजफ्फरपुर की 18 सदस्यीय टीम घोषित

उन्होंने बताया कि 18 सदस्यीय टीम की कप्तानी मध्यक्रम के बल्लेबाज आदित्य कुमार को सौंपी गई है। टीम का पहला मुकाबला 10 मार्च को मुजफ्फरपुर और शिवहर के बीच सीतामढ़ी में खेला जाएगा। इसके लिए टीम आज शाम को सीतामढ़ी के लिए रवाना होगी।

Advertisements

घोषित टीम में आदित्य कुमार (कप्तान), आदित्य सिन्हा, आदित्य गौरव, आर्यन राज, सोनू कुमार (विकेटकीपर), उत्सव आशीष, उत्तम पाण्डेय, अंकित सिंह, सौरव सिंह, अनमोल, शुभम मल्ल, आकाश ओझा, आर्यन, ऋतिक राज, कुशदेव प्रसाद सिंह, अनिरुद्ध डे, संभव कुमार और अभिषेक कुमार शामिल हैं।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.