www.goltoo.in

RDS College Muzaffarpur : वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने किया उद्घाटन

March 9, 2026 | by Goltoo

goltoo – 2026-03-09T182849.813122123

Muzaffarpur 9 March : RDS College Muzaffarpur में 9 से 13 मार्च तक आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार और बीआरए बिहार विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव अशोक कुमार साह ने बैडमिंटन खेलकर किया। पहले दिन करीब 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

RDS College Muzaffarpur : वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

RDS College : वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने किया उद्घाटन
RDS College : वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने किया उद्घाटन

रामदयालु सिंह महाविद्यालय (आरडीएस कॉलेज) में 9 मार्च से 13 मार्च तक आयोजित होने वाली वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार तथा बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव अशोक कुमार साह ने बैडमिंटन खेलकर किया।

RDS College : वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करते हैं। उन्होंने छात्रों को महाविद्यालय में उपलब्ध खेल संसाधनों का पूरा उपयोग कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

RDS College : वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
RDS College : वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
RDS College : वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
RDS College : वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

प्रतियोगिता के पहले दिन बैडमिंटन के पुरुष और महिला वर्ग के मुकाबले खेले गए, जिसमें लगभग 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मेंस सिंगल्स के पहले राउंड के मुकाबलों में हसरत, कृष्लय, हर्ष, सक्षम, सुधांशु, आदित्य कुमार और अमृतांश कुमार ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इसके बाद प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में श्रेयांश, हसरत, फरहान, हर्ष, सक्षम, उज्ज्वल, आदित्य कुमार और केशव ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

क्वार्टर फाइनल में श्रेयांश, फरहान, उज्ज्वल और केशव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबलों में श्रेयांश ने फरहान को तथा केशव ने उज्ज्वल को पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

RDS College : वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
RDS College : वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में भूमि, अनुप्रिया, तनु कुमारी और साक्षी ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद सेमीफाइनल में अनुप्रिया ने भूमि कुमारी को तथा साक्षी ने तनु कुमारी को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

कार्यक्रम का मंच संचालन महाविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. रविशंकर कुमार ने किया, जबकि स्वागत संबोधन महाविद्यालय स्पोर्ट्स काउंसिल के इंचार्ज डॉ. नीरज कुमार मिश्रा ने दिया।

RDS College : वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
RDS College : वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

इस अवसर पर महाविद्यालय के आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. रजनीकांत तिवारी, डॉ. कृतिका वर्मा, डॉ. सौरव, डॉ. भैरवी, डॉ. अमर ज्योति रंजन सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। साथ ही बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव नीरज कुमार सिंह, करुणेश कुमार और बबलू कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

RELATED POSTS

View all

view all