Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 4 April : मुजफ्फरपुर में सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक की मौत हो गई है. बिहार के मुजफ्फरपुर में अहियापुर थाना क्षेत्र में झपहां के पास नेशनल हाईवे 77 पर अनूप कुमार नाम के एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई. शिक्षक आलोक कुमार अपने विद्यालय के लिए निकले थे और अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. शिक्षक आलोक कुमार हथौड़ी थाना के नरमा निवासी थे. शिक्षक आलोक कुमार मीनापुर के राघोपुर पंचायत में पदस्थापित थे.

आलोक विद्यालय जाने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान नेशनल हाईवे 77 पर ट्रक ने गाड़ी समेत कुचल दिया. हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों ने सड़क जाम कर हंगामा करना शुरू किया. घटना की जानकारी मिलने पर अहियापुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश करने लगे. भीड़ ने पुलिस का विरोध करने लगे. भीड़ में कुछ लोगों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया और जिससे पुलिस को गाड़ी छोड़कर भागना पड़ा .बाद में पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया.भीड़ ने पुलिस के जीप को आग के हवाले कर दिया जिससे पुलिस की गाड़ी पूरी तरह से जल गई.

 
मुख्यालय में इसकी जानकारी मिलने पर एसएसपी जयंत कांत इन मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करने की कोशिश की कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया. शिक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है और जाम हटाकर यातायात की शुरुआत कर दी गई है.

Advertisements
Adv Banner

#MuzaffarpurNews #accident

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.