Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 14 March : B.R.A. Bihar University की सीनेट बैठक में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए ₹1,115 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया, जो पिछले वर्ष से ₹65 करोड़ अधिक है। कुलपति Dinesh Chandra Rai की अध्यक्षता में हुई बैठक में विश्वविद्यालय के अकादमिक व प्रशासनिक 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई तथा प्रशासनिक सुधार, लंबित परिणामों और नई उपलब्धियों पर चर्चा हुई।

B.R.A. Bihar University की सीनेट बैठक

B.R.A. Bihar University के सीनेट की बैठक शनिवार को केंद्रीय पुस्तकालय के सीनेट हॉल में आयोजित की गई। कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹1,115 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में ₹65 करोड़ अधिक है। बैठक में विश्वविद्यालय के अकादमिक और प्रशासनिक 22 एजेंडो पर सीनेट की मुहर लगी।

B.R.A. Bihar University की सीनेट बैठक
B.R.A. Bihar University की सीनेट बैठक

अपने अध्यक्षीय भाषण में कुलपति ने विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता की ओर ले जाने के प्रयासों का विस्तृत लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए पिछले वर्ष हुए दीक्षांत समारोह का जिक्र किया, जिसमें दो राज्यों के राज्यपालों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कुलपति ने इस वर्ष विश्वविद्यालय को बी.एड. व शिक्षा शास्त्री प्रवेश परीक्षा के लिए नोडल विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी मिलना एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है।

Advertisements

प्रशासनिक सुधारों पर चर्चा करते हुए प्रो. राय ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों की प्रोन्नति उनकी प्राथमिकता है और शेष बची सभी प्रोन्नतियाँ बहुत जल्द पूरी कर ली जाएंगी। छात्रों के हितों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में लंबित परिणामों में भारी कमी आई है और इसे शून्य पर लाने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। खेल और सांस्कृतिक मोर्चे पर भी विश्वविद्यालय की उपलब्धियां सराहनीय रही हैं, जहां संस्थान लगातार दूसरी बार ईस्ट जोन प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है और सांस्कृतिक टीम राष्ट्रीय मंचों पर अपनी धाक जमा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के योगदान से विश्वविद्यालय शैक्षणिक और रिसर्च के क्षेत्र में अपने उच्च लक्ष्यों को को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है।

सत्र के दौरान उठाए गए ‘समान काम, समान वेतन’ के सवाल पर कुलपति ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय पूरी तरह कानून के दायरे में रहकर ही आगे बढ़ेगा। कॉलेजों की संबद्धता के मुद्दे पर प्रो. राय ने बताया कि प्रस्तावित 60 कॉलेजों का कड़ाई से निरीक्षण कर सरकारी मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने सीनेटरों से अपील की कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रस्तावित कॉलेजों के मानकों से संबंधित किसी भी कमी की सूचना सीधे उन्हें दें।

कुलपति ने दोहराया कि B.R.A. Bihar University के सारे वित्तीय कार्यों में राज्य सरकार के नियमों के का पालन सुनिश्चित करना जारी रहेगा। प्रो राय ने बताया कि परिसर में पूरी तरह जन सहयोग से स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति लग रही है। मूर्ति के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में विवेकानंद पार्क बनाया जा रहा हैं। हॉस्टल के लिए बजट प्रावधान के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और कॉलेजों में हॉस्टल का संचालन आंतरिक स्त्रोत से ही चलाया जा सकता है।

अकादमिक सीनेट अलग से कराने पर भी बैठक में सहमति बनी। बैठक में पिछले दिनों इंप्लीमेंटेशन एंड मानिटरिंग कमिटी, न्यू टीचिंग एंड एफिलिएशन कमेटी, एकेडमिक काउंसिल और सिंडिकेट से अनुमोदित प्रस्तावों को सीनेट से मंजूरी मिली।

बैठक में एमएलसी प्रो. संजय कुमार सिंह, विधायक पंकज मिश्रा, कारी शोएब सहित अन्य सदस्यों ने चर्चा में भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव प्रो समीर कुमार शर्मा ने किया। बैठक में प्रॉक्टर प्रो रविन्द्र चौधरी, नैक सलाहकार प्रो बीएस राय, लंगट सिंह कॉलेज प्राचार्या प्रो कनुप्रिया, प्रो टीके डे, प्रो राजीव कुमार, डॉ रेणुबाला , डॉ अमर शुक्ला, डॉ नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.