Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 27 January : GD Mother International School में 27 एवं 28 जनवरी को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद का आरंभ ड्रिल एवं रंगारंग प्रस्तुति के साथ हुआ हुआ.

GD Mother International School का वार्षिक खेलकूद आरंभ

आज के मुख्य अतिथि डॉ शक्तिवान सिंह प्राचार्य तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय एवं निदेशक जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल ने ध्वजारोहण कर वार्षिक खेलकूद का विधिवत उद्घाटन किया.विशिष्ट अतिथि धीरज कुमार उपनिदेशक सामाजिक सुरक्षा, मोतिहारी थे.

GD Mother International School का वार्षिक खेलकूद आरंभ
GD Mother International School का वार्षिक खेलकूद आरंभ

मौके पर प्रशासिका कविता प्रसाद साह, संयुक्त कार्यकारी निदेशक प्रीति रानी एवं प्राचार्य नीलम सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात विद्यार्थी द्वारा जबरदस्त मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया उसके बाद गणेश वंदना, योगा, रोप स्किपिंग, अम्ब्रेला डांस, हल्ला हूप, लेजियम, एरोबिक्स, डंबल ड्रिल, रेनबो ड्रिल प्रस्तुत किया.

Advertisements

आज हुए मुक़ाबले में कक्षा एक से लेकर पांचवी तक के प्रतियोगिता हुआ. जिसमे विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया. आज हुए मुक़ाबले में बैलून हॉप रेस, कोन बैलेंसिंग रेस, हर्डल रेस, ज़िग झाग रेस, बॉल इन थे बास्केट, मैथ्स रेस, डक वाक रेस, स्पून एंड मार्बल, कंगारू रेस, ब्लास्ट थे बैलून, रेडी तो स्कूल रेस प्रमुख थे.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शारीरिक शिक्षक दिलमोहन झा, रणप्रताप जयसवाल, अभिषेक कुमार, कल्पना सिंह, रानी कुमारी, उदघोषक कल्याण डेविड एवं अभिज्ञान केशव उपस्थित थे.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.