LS College में जैन व्याख्यानमाला आयोजित, ‘साधारण धर्म’ पर हुई चर्चा
March 16, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 16 March : LS College के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग और प्रो. सोहन राज लक्ष्मीदेवी चेरिटेबल ट्रस्ट, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को ‘जैन चिंतन एवं वैदिक परम्परा के साधारण धर्म’ विषय पर एक दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।
LS College में जैन व्याख्यानमाला
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने सफल आयोजन के लिए विभाग को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों के बौद्धिक और नैतिक उत्थान के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। जैन दर्शन के सिद्धांत आज के दौर में और भी प्रासंगिक हो गए हैं। कॉलेज प्रशासन का सदैव यह प्रयास रहता है कि विद्यार्थियों को विभिन्न दार्शनिक और सांस्कृतिक परंपराओं से अवगत कराया जाए ताकि वे एक सजग और संवेदनशील नागरिक बन सकें।

मुख्य वक्ता एएन कॉलेज, पटना के दर्शनशास्त्र विभाग के प्रो. शैलेश कुमार सिंह ने विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साधारण धर्म का वास्तविक अर्थ मानव का मानव रूप में होना है। इसका किसी विशेष संप्रदाय, मजहब या प्रचलित धर्म से सरोकार नहीं है। वहीं विशिष्ट वक्ता के रूप में बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. निखिल रंजन प्रकाश ने कहा कि जैन धर्म वास्तव में ‘जन धर्म’ है। उन्होंने जैन धर्म के पांच महाव्रतों की विस्तार से व्याख्या की।


इस अवसर पर कॉलेज इंस्पेक्टर ऑफ आर्ट्स प्रो. राजीव कुमार ने भी अपने विचार साझा किए। दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष सह समन्वयक डॉ. विजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दीपिका कुमारी ने किया। संचालन स्नातक के छात्र सुजीत कुमार ने किया। कार्यक्रम का समापन संगीत विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रगान के साथ हुआ।
LS College के एनएसएस ‘एकम’ स्वयंसेवकों का शानदार प्रदर्शन, एड्स जागरूकता कार्यक्रम में जीते कई पुरस्कार https://t.co/HkIorh5ifI #aidsawareness #Muzaffarpur @LS_College pic.twitter.com/FhUd1MCMG6
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 16, 2026
मौके पर प्रो. जयकांत सिंह, प्रो. पुष्पा कुमारी, डॉ राजीव कुमार, डॉ रमेश विश्वकर्मा, डॉ संतोष अनल, डॉ धीरेंद्र कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ आनंद कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all