Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 19 March : Dr. Ramesh Kumar Vishwakarma, विभागाध्यक्ष दर्शनशास्त्र, Dr. Ram Manohar Lohia Smarak College को Indian Council of Philosophical Research द्वारा जैन भाषा दर्शन और फजी लॉजिक के तुलनात्मक अध्ययन हेतु दो वर्षीय शोध परियोजना स्वीकृत की गई। वे 2025-26 में बिहार से इस विषय में ग्रांट पाने वाले एकमात्र शिक्षक हैं।

Dr. Ramesh Kumar Vishwakarma को ICPR Reseach ग्रांट

Dr. Ramesh Kumar Vishwakarma को ICPR Reseach ग्रांट
Dr. Ramesh Kumar Vishwakarma को ICPR Reseach ग्रांट

Dr. Ramesh Kumar Vishwakarma, विभागाध्यक्ष, दर्शनशास्त्र विभाग, डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय, मुज़फ्फरपुर को भारतीय दार्शनिक अनुसन्धान परिषद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली की परियोजना समिति ने जैन भाषा दर्शन और आधुनिक गणितीय सिद्धान्त फजी लॉजिक का तुलनात्मक अध्ययन शीर्षक पर शोध हेतु प्रस्तावित परियोजना को स्वीकृति प्रदान करते हुए उन्हें दो वर्ष हेतु परियोजना राशि ग्रांट किया है |

डॉ. रमेश ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बिहार राज्य से दर्शनशास्त्र विषय में ग्रांट प्राप्त करने वाले एकमात्र शिक्षक हैं |

Advertisements

Dr. Ramesh Kumar Vishwakarma भारत के एक शिक्षाविद् एवं दर्शनशास्त्र के विद्वान हैं, जो Muzaffarpur में कार्यरत हैं। वे Dr. Ram Manohar Lohia Smarak College के दर्शनशास्त्र विभाग में सहायक प्राध्यापक (सीनियर स्केल) के पद पर कार्यरत हैं, जो B. R. Ambedkar Bihar University से संबद्ध है।उनका शिक्षण और शोध कार्य मुख्य रूप से दार्शनिक चिंतन तथा उच्च शिक्षा के अंतर्गत मानविकी विषयों के व्यापक अध्ययन पर केंद्रित है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर मनोज कुमार ने इसे महाविद्यालय के लिए हर्ष और गौरव का विषय बताते हुए डॉ. रमेश को बधाई और शुभकामना दी | महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भी अपनी खुशी जाहिर की |

दर्शनशास्त्र विषय से प्रो. निखिल रंजन प्रकाश, प्रो. श्यामल किशोर डॉ. विजय कुमार, प्रो. रजनी रंजन, डॉ. हिमांशु शेखर सिंह, डॉ.पयोली, डॉ. दीपिका, डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ. नेहा, और डॉ. सुरबाला वर्मा ने भी शुभकामनाएँ भेजी |

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.