Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 19 March : Langat Singh College में महान गांधीवादी नेता J. B. Kripalani की पुण्यतिथि पर प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया सहित शिक्षकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन, विचारों व स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद किया।

Langat Singh College में आचार्य J. B. Kripalani की पुण्यतिथि

Langat Singh College में स्वतंत्रता संग्राम की अमर विरासत के महान स्तंभ महान गांधीवादी, कॉलेज के पूर्व शिक्षक आचार्य जे.बी. कृपलानी की पुण्यतिथि अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने की। उन्होंने सहयोगियों के साथ आचार्य कृपलानी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन तथा योगदान को स्मरण किया।

Advertisements
Langat Singh College में आचार्य J. B. Kripalani की पुण्यतिथि
Langat Singh College में आचार्य J. B. Kripalani की पुण्यतिथि

प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि लंगट सिंह कॉलेज आचार्य कृपलानी की कर्मभूमि रही है। उन्होंने 1912 से 1917 तक यहाँ शिक्षक के रूप में सेवा दी, जिससे इस महाविद्यालय को स्वतंत्रता संग्राम की सुनहरी विरासत का गौरवपूर्ण केंद्र बनने का अवसर मिला। आचार्य कृपलानी महात्मा गांधी के निकटतम सहयोगी थे और गांधीवादी सिद्धांतों—सत्य, अहिंसा, त्याग, स्वदेशी तथा राष्ट्रसेवा—के प्रबल समर्थक एवं प्रचारक रहे। उनका जीवन एक अनुकरणीय आदर्श है, जो युवा पीढ़ी को सादगी, साहस और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।

Langat Singh College में आचार्य J. B. Kripalani की पुण्यतिथि
Langat Singh College में आचार्य J. B. Kripalani की पुण्यतिथि

उन्होंने आगे कहा कि यह महाविद्यालय न केवल उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र है, अपितु स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे महान नेताओं की अमूल्य धरोहर को अपने में संजोए हुए है। आचार्य कृपलानी की पुण्यतिथि हमारे लिए उनके आदर्शों पर चलने, शिक्षा के माध्यम से समाज को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लेने का अवसर है।

गणित विभागाध्यक्ष प्रो विजय कुमार ने कहा कि आचार्य कृपलानी एक प्रखर विचारक और शिक्षाविद थे।

कार्यक्रम में प्रो. एसआर चतुर्वेदी, डॉ रीमा कुमारी, डॉ वेदप्रकाश दुबे, डॉ पंकज चौरसिया, डॉ शिवेंद्र मौर्य, डॉ नवीन कुमार, डॉ आनंद कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.