Muzaffarpur 21 March : Muzaffarpur में 16वीं अभिषेक कुंदन मेमोरियल रोड रेस को लेकर तकनीकी समिति की बैठक संपन्न हुई। प्रतियोगिता का रूट मैप जारी किया गया और 70 से अधिक अधिकारियों की तैनाती की गई। यह रेस 23 मार्च 2026 को लंगट सिंह कॉलेज से शुरू होगी।
Muzaffarpur में 16वीं अभिषेक कुंदन मेमोरियल रोड रेस
Muzaffarpur में 16वीं अभिषेक कुंदन मेमोरियल रोड रेस की तैयारी तेज, 40,000 रुपये कैश प्राइज, 70+ अधिकारियों की तैनाती 16वीं अभिषेक कुंदन मेमोरियल रोड रेस के सफल आयोजन को लेकर, 21 मार्च 2026 को तकनीकी समिति की महत्वपूर्ण बैठक तक़नीक़ी आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रतियोगिता की तकनीकी तैयारियों, मार्ग निर्धारण, अधिकारियों की जिम्मेदारियों तथा आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान प्रतियोगिता के मार्ग का आधिकारिक नक्शा जारी किया गया। इस नक्शे के माध्यम से प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों एवं सहयोगी टीमों को रेस मार्ग, महत्वपूर्ण मोड़ों, नियंत्रण बिंदुओं तथा संचालन व्यवस्था की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। तकनीकी समिति ने यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि प्रतियोगिता का आयोजन सुव्यवस्थित, सुरक्षित और पारदर्शी ढंग से हो।

आयोजन की व्यापकता को देखते हुए 70 से अधिक अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इन अधिकारियों को विभिन्न दायित्वों—जैसे तकनीकी संचालन, मार्ग नियंत्रण, प्रतिभागी प्रबंधन, परिणाम संकलन, सुरक्षा समन्वय तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं—के लिए तैनात किया गया है। समिति ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण समर्पण, अनुशासन और निष्पक्षता के साथ करने का आग्रह किया।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि 16वीं अभिषेक कुंदन मेमोरियल रोड रेस का आयोजन 23 मार्च 2026 को प्रातः 7:00 बजे किया जाएगा। रेस का प्रारंभिक स्थल लंगट सिंह कॉलेज, मुख्य द्वार निर्धारित किया गया है।।
Dr. Ramesh Kumar Vishwakarma को ICPR Reseach ग्रांट, जैन दर्शन और फजी लॉजिक पर करेंगे अध्ययन https://t.co/cLChGI5xvK #Muzaffarpur #news #research @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/6yqXbOvuUH
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 19, 2026
तकनीकी समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि अभिषेक कुंदन मेमोरियल रोड रेस न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगी, बल्कि युवाओं में अनुशासन, संघर्षशीलता और खेल भावना को भी प्रोत्साहित करेगी। यह आयोजन स्वर्गीय अभिषेक कुंदन की स्मृति को समर्पित है और उनकी प्रेरणादायक विरासत को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है ।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।