Headlines

B.R.A. Bihar University में भारतीय ज्ञान परम्परा पर लघु अवधि पाठ्यक्रम का समापन, देशभर के प्राध्यापकों ने लिया भाग

B.R.A. Bihar University में भारतीय ज्ञान परम्परा पर लघु अवधि पाठ्यक्रम का समापन, देशभर के प्राध्यापकों ने लिया भाग B.R.A. Bihar University में भारतीय ज्ञान परम्परा पर लघु अवधि पाठ्यक्रम का समापन, देशभर के प्राध्यापकों ने लिया भाग
Advertisements

Muzaffarpur 24 March : B.R.A. Bihar University के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में भारतीय ज्ञान परम्परा विषय पर आयोजित लघु अवधि पाठ्यक्रम का समापन हुआ। 17 से 24 मार्च 2026 तक चले इस कार्यक्रम में देशभर के प्राध्यापकों ने भाग लिया, समापन सत्र में प्रो. वी. के. मल्होत्रा एवं कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने भारतीय चिंतन की वैश्विक प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

B.R.A. Bihar University भारतीय ज्ञान परम्परा पर पाठ्यक्रम

आज दिनांक 24/03/2026 को मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में संचालित लघु अवधि पाठ्यक्रम का समापन हुआ।

B.R.A. Bihar University में भारतीय ज्ञान परम्परा पर लघु अवधि पाठ्यक्रम का समापन, देशभर के प्राध्यापकों ने लिया भाग
B.R.A. Bihar University में भारतीय ज्ञान परम्परा पर लघु अवधि पाठ्यक्रम का समापन, देशभर के प्राध्यापकों ने लिया भाग

भारतीय ज्ञान परम्परा विषय पर दिनांक 17/03/2026 से 24/03/2026 तक प्रतिदिन चार सत्रों में चलने वाले पाठ्यक्रम में देश भर के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के अलग अलग विषयों के प्राध्यापक प्रतिभागी के रूप में शामिल रहे।

समापन सत्र के मुख्य अतिथि प्रो. वी के मल्होत्रा, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश राज्य खाद्य आयोग थे। अपने उद्बोधन में भारतीय अर्थ चिंतन का सांगोपांग वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भारतीय अर्थ चिंतन धर्म आधारित है। भारतीय अर्थ चिंतन या हिन्दू अर्थ चिंतन समग्रता में विश्वास करता है जबकि पश्चिमी अर्थ चिंतन एकांगी है। उन्होंने बताया कि भारतीय चिंतन प्रणाली अंत्योदय और सर्वोदय का लक्ष्य लेकर चलती है। उन्होंने भारतीय ज्ञान परम्परा के सभी आयामों पर प्रमुखता से प्रकाश डाला।

B.R.A. Bihar University में भारतीय ज्ञान परम्परा पर लघु अवधि पाठ्यक्रम का समापन, देशभर के प्राध्यापकों ने लिया भाग
B.R.A. Bihar University में भारतीय ज्ञान परम्परा पर लघु अवधि पाठ्यक्रम का समापन, देशभर के प्राध्यापकों ने लिया भाग

समापन सत्र की अध्यक्षता B.R.A. Bihar University के माननीय कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने की। अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में प्रो. राय ने बताया कि भारतीय ज्ञान परम्परा केवल ग्रंथो का संकलन मात्र नहीं है बल्कि जीवन सूत्र है। आज जब पूरा विश्व विखंडन से जूझ रहा है वैसे में भारतीय ज्ञान परम्परा वैश्विक संयोजन और विश्व कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि भारतीय चिंतन प्रणाली संकल्प से सिद्धि की ओर साधना है। उन्होंने अपेक्षा की हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम भारतीय ज्ञान परम्परा को जीवन सूत्र की तरह अंगीकार करें। उन्होंने कहा कि आज जब पूरी दुनिया भारतीय चिंतन को अंगीकार कर रही है, हम भारतीय ही उससे दूरी बना रहे है, यह बेहद चिंता का विषय है।

अतिथियों का स्वागत केंद्र के निदेशक प्रोफेसर सतीश कुमार राय ने किया।

सत्र का संचालन पाठ्यक्रम के समन्वयक डॉ. देवेन्द्र प्रताप तिवारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन केंद्र के उपनिदेशक डॉ. राजेश्वर कुमार ने किया। पाठयक्रम का प्रतिवेदन डॉ. राकेश रंजन ने प्रस्तुत किया।