Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 24 March : LNT College Muzaffarpur की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन बैडमिंटन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लड़कियों में सूफिया प्रवीण और लड़कों में पारस ने सिंगल्स खिताब जीता, जबकि डबल्स मुकाबलों में भी कड़े मुकाबले देखने को मिले।

LNT College वार्षिक खेलकूद

LNT College Muzaffarpur वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का तीसरा दिन ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का तीसरा दिन बेहद रोमांचक रहा। बैडमिंटन इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

LNT College वार्षिक खेलकूद
LNT College वार्षिक खेलकूद

लड़कियों की सिंगल्स:
सेमीफाइनल में सूफिया प्रवीण ने 21-11 से गरिमा को हराया, जबकि मलिका ने 21-6 से ब्यूटी कुमारी को पराजित किया। फाइनल में सूफिया प्रवीण ने 21-19 से मलिका को हराकर खिताब अपने नाम किया।लड़कों की सिंगल्स:
सेमीफाइनल में पारस (21 अंक) और उदित कुमार (21 अंक) फाइनल में पहुंचे। फाइनल में पारस ने 21-17 से उदित को हराकर विजेता बने।

Advertisements
LNT College वार्षिक खेलकूद
LNT College वार्षिक खेलकूद

लड़कों की डबल्स:
सेमीफाइनल में हिमांशु कुमार-चंद्रभान सिंह (21-18) ने सोनू-आश्वर्य को, तथा पारस-आदर्श कुमार (21-17) ने अर्जुन-आदर्श राज को हराया। फाइनल में पारस-आदर्श ने 21-15 से हिमांशु-चंद्रभान को पराजित कर खिताब जीता।लड़कियों की डबल्स:
सेमीफाइनल में गरिमा-रौशनी (21-12) ने मुस्कान-चांदी को, तथा मलिका-रिया (21-12) ने प्रेरणा-चांदनी को हराया। फाइनल में मलिका-रिया ने 21-16 से गरिमा-रौशनी को हराकर खिताब जीता।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। खेल अध्यक्ष डॉ. चितरंजन, असिस्टेंट लाइब्रेरियन श्री सुमित कुमार, विजय कुमार, राहुल कुमार तथा राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी मधुकुंज, राहुल भी उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.