Muzaffarpur 25 March : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर लंगट सिंह महाविद्यालय समेत अन्य कॉलेजों में भी दो दिवसीय कार्य बहिष्कार दूसरे दिन जारी रहा। कर्मचारियों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
LS College में कर्मचारियों का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार जारी
बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर स्थानीय LS College में चल रहा दो दिवसीय पूर्ण कार्य बहिष्कार आज दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन के कारण महाविद्यालय के समस्त प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों पर असर पड़ा।
महाविद्यालय इकाई के अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की ‘उदासीन कार्यशैली’ के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए डॉ आनंद ने स्पष्ट किया कि यह केवल सांकेतिक विरोध नहीं, बल्कि अपने अधिकारों की निर्णायक लड़ाई है। आंदोलन की मुख्य मांगों में तृतीय श्रेणी कर्मियों की अविलंब प्रोन्नति एवं एमएसीपी लाभ, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन और बकाया वेतन का त्वरित भुगतान, तथा विशेष रूप से वोकेशनल कोर्स के कर्मियों का समायोजन एवं उनके लंबित मानदेय का निस्तारण शामिल है।

अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि “हमने बार-बार स्मार पत्र के माध्यम से प्रशासन को जगाने का प्रयास किया, किंतु हमारी जायज मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जब तक 11 सूत्री मांगों का समाधान नहीं होता, यह वैचारिक और धरातलीय संघर्ष अनवरत जारी रहेगा।
LS College में कर्मचारी संघ का कार्य बहिष्कार, पहले दिन शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य पूरी तरह ठप https://t.co/bpWCQEDvCL #Muzaffarpur @LS_College @brabu_ac_in pic.twitter.com/e9xLsT7KbX
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 24, 2026
आज के प्रदर्शन में कॉलेज के विभिन्न विभागों के कर्मियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर कार्यकारिणी के सदस्यों सहित अन्य कई कर्मचारी अपनी जायज मांगों की पूर्ति हेतु कॉलेज परिसर में धरने पर बैठकर प्रदर्शन में शामिल रहे, जिनमें आनंद चक्रपाणि, सत्येंद्र कुमार, रमन कुमार सिंह, ऋषि कुमार, विनोद कुमार, रणविजय कुमार, संजय कुमार सिंह, लालबाबू पटेल, फेकन पासवान, विश्वनाथ सिंह, अमित कुमार, सुधीर कुमार, मनोज शर्मा सुनील कुमार, चिंटू कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।