Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 30 March : LS College और MIT Startup Cell के संयुक्त तत्वावधान में बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 पर कैम्पस आउटरीच कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने छात्रों को उद्यमिता, स्वरोजगार और स्टार्टअप के लिए प्रेरित किया।

LS College : कैम्पस आउटरीच कार्यक्रम

LS College और एमआईटी स्टार्टअप सेल के संयुक्त तत्वावधान में बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 पर एक कैम्पस आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया।

LS College : कैम्पस आउटरीच कार्यक्रम
LS College : कैम्पस आउटरीच कार्यक्रम

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो कनुप्रिया ने की. प्रो कनुप्रिया ने अपने संबोधन में कहा कि यह पॉलिसी बिहार में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने और उन्हें समर्थन प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 का उद्देश्य बिहार में स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करना और उन्हें आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करना है, ताकि वे अपने विचारों को वास्तविकता में बदल सकें।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रहे है, तथा अब जरूरी मार्गदर्शन तथा सरकार के सहयोग से उद्यमिता में भी नाम रौशन करेंगे. प्रो कनुप्रिया ने आगे कहा की निरंतर कठिन परिश्रम एवं लगन जीवन के किसी भी लक्ष्य को को सफलता पूर्वक हासिल करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं चाहे वह शिक्षा हो या स्टार्टअप के माध्यम से स्वरोजगार की शुरूआत करना हो।

LS College : कैम्पस आउटरीच कार्यक्रम
LS College : कैम्पस आउटरीच कार्यक्रम

एमआईटी स्टार्टअप सेल के समन्वयक राकेश कुमार साह ने स्टार्टअप पॉलिसी से संबंधित छात्रों के सभी प्रश्नों और शंकाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम में स्टार्टअप से जानकारियों पर एक टेस्ट भी आयोजित किया गया जिसमें उम्दा प्रदर्शन करने वालों छात्रों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर डॉ रीमा कुमारी, डॉ राजीव कुमार, डॉ शशिकांत पाण्डेय, डॉ स्वीटी सुप्रिया, डॉ एसएन अब्बास, डॉ आनंद कुमार, रोहित राज, मो. राहिल सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.