www.goltoo.in

Muzaffarpur Wrestling टीम का चयन ट्रायल 2 अप्रैल को, राज्य स्तरीय अंडर-17 एवं अंडर-20 प्रतियोगिता के लिए चयन

April 1, 2026 | by Goltoo

Muzaffarpur Wrestling टीम का चयन ट्रायल

Muzaffarpur 1 April : 4 और 5 अप्रैल को छपरा में होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-17 एवं अंडर-20 Wrestling प्रतियोगिता के लिए मुजफ्फरपुर टीम का चयन ट्रायल 2 अप्रैल को जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल में शाम 4 बजे आयोजित होगा। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Muzaffarpur Wrestling टीम का चयन ट्रायल

4 एवं 5 अप्रैल को छपरा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-17 एवं अंडर-20 Wrestling प्रतियोगिता के लिए मुजफ्फरपुर टीम का चयन ट्रायल 2 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। यह चयन ट्रायल जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल परिसर में शाम 4 बजे से शुरू होगा।

Muzaffarpur Wrestling टीम का चयन ट्रायल
Muzaffarpur Wrestling टीम का चयन ट्रायल

Muzaffarpur Wrestling संघ के सचिव दिलमोहन झा ने जानकारी देते हुए बताया कि चयन प्रतियोगिता बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के अंडर-17 और अंडर-20 आयु वर्ग में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।

चयन समिति में संघ के उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीण वर्मा और कोच रणजीत कुमार साह शामिल रहेंगे। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह चयन ट्रायल युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करने का सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all