Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 2 April : Ambedkar Jayanti के अवसर पर 14 अप्रैल को विश्वविद्यालय सीनेट हॉल में “अंबेडकर के न्यायिक विचार और सामाजिक न्याय” विषय पर सेमिनार आयोजित होगा। कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय ने कहा कि बाबा साहेब के बौद्धिक योगदान, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक आदर्शों को याद करना हम सबका दायित्व है।

Ambedkar Jayanti पर 14 अप्रैल को सेमिनार

आज कुलपति कार्यालय में कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता में Ambedkar Jayanti आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि डॉ अंबेडकर एक प्रखर शिक्षाविद थे, इसलिए उनके बौद्धिक योगदान को याद करना और अकादमिक जगत में उनके विचारों पर सेमिनार के माध्यम से विमर्श करना हम सबों का दायित्व है।

Advertisements

अंबेडकर जयंती मनाने का उद्देश्य डॉ अंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के संघर्ष को याद करना है। ‘विधि के शासन’ और लोकतंत्र को मजबूत करने के उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना है। छात्रों को डॉ अंबेडकर के शिक्षा, ज्ञान और अधिकारों से संबंधित विचारों से परिचित कराना है।

Ambedkar Jayanti पर 14 अप्रैल को सेमिनार
Ambedkar Jayanti पर 14 अप्रैल को सेमिनार

अंबेडकर जयंती आयोजन समिति के संयोजक डॉ विनोद बैठा ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती विश्वविद्यालय सीनेट हॉल में माननीय कुलपति की अध्यक्षता में 11:00 बजे से आयोजित की जाएगी। “अंबेडकर के न्यायिक विचार और सामाजिक न्याय” केंद्रित विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार को संबोधित करने हेतु विभिन्न विश्वविद्यालयों के विषय विशेषज्ञ शिरकत करेंगे।

विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, प्राचार्य, शिक्षाविद, अंबेडकरवादी विचारक, छात्र एवं सामाजिक कार्यकर्ता इस सेमिनार में हिस्सा लेंगे।
बैठक में कुलसचिव डॉ समीर कुमार शर्मा, पूर्व कुलानुशासक डॉ बीएस राय, पूर्व उप कुल सचिव श्री उमाशंकर दास, सिंडिकेट सदस्य डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ कुसुम कुमारी, डॉ विजय कुमार, डॉ वीरेंद्र चौधरी, श्री उमा पासवान, डॉ विपिन राय, डॉ ललित किशोर, श्री गौरव आदि उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.