Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 11 April : RDS College के भौतिकी विभाग से 1993 में सेवानिवृत्त विद्वान प्राध्यापक प्रो. देवेंद्र प्रसाद सिंह का निधन हो गया। उनके निधन से RDS College और BRABU परिवार में शोक की लहर है। विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ शिक्षकों, पदाधिकारियों और शिक्षाविदों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

RDS College के पूर्व प्राध्यापक प्रो. देवेंद्र प्रसाद सिंह नहीं रहे

RDS College के भौतिकी विभाग से 1993 में सेवानिवृत्त हुए विद्वान प्राध्यापक प्रो.देवेन्द्र प्रसाद सिंह; जो बी.आर.ए.बिहार विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक (कंट्रोलर ऑफ एग्जाम) व विश्वविद्यालय रसायन विभाग के प्राध्यापक प्रो.रामकुमार के पिताजी थे; का आज शाम मे देहांत हो गया है। उनके निधन से रामदयालु सिंह महाविद्यालय परिवार सहित पूरा विश्वविद्यालय परिवार शोकाकुल व मर्माहत है। सबने समवेत स्वर में कहा है कि उन्होंने अपना अभिभावक खो दिया।

RDS College के पूर्व प्राध्यापक प्रो. देवेंद्र प्रसाद सिंह नहीं रहे
RDS College के पूर्व प्राध्यापक प्रो. देवेंद्र प्रसाद सिंह नहीं रहे

उनके निधन पर शोक-सम्वेदना प्रकट करने वालों में तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद प्रो.संजय कुमार सिंह, बुस्टा महासचिव प्रो.रमेश प्रसाद गुप्ता, बुस्टा कार्यकारी अध्यक्ष प्रो.जयकान्त सिंह, सिंडिकेट सदस्य प्रो.प्रमोद कुमार सिंह, सीनेटर प्रो.संजय कुमार सुमन, विश्वविद्यालय विभाग शिक्षक संघ महासचिव प्रो.ललन कुमार झा, एकेडमिक स्टाफ कॉलेज निदेशक प्रो.सतीश कुमार राय, अध्यक्ष, छात्र कल्याण प्रो.आलोक प्रताप सिंह, रामदयालु सिंह महाविद्यालय प्राचार्य प्रो.शशिभूषण कुमार, महाविद्यालय भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो.मकबूल हुसैन, महाविद्यालय अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो.रवीन्द्रनाथ ओझा, रामदयालु सिंह महाविद्यालय शिक्षक संघ सचिव डॉ.एम.एन.रजवी, संयुक्त सचिव डॉ.रजनीकांत पाण्डेय,

Advertisements

एकेडमिक कौंसिल (विज्ञान) सदस्य डॉ.राजेश कुमार, एकेडमिक कौंसिल (समाज विज्ञान) सदस्य व बुस्टा प्रतिनिधि डॉ.सौरभ राज, विश्वविद्यालय अंग्रेजी विभागाध्यक्षा प्रो.अनिता सिंह, विश्वविद्यालय वनस्पति विभागाध्यक्षा प्रो.रंजना कुमारी, विश्वविद्यालय गणित विभागाध्यक्ष डॉ.संजय कुमार, विश्वविद्यालय संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो.श्यामबाबू शर्मा, विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्षा प्रो.नीलम कुमारी, विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो.रजनीश गुप्ता, विश्वविद्यालय रसायन विभागाध्यक्ष प्रो.नवेदुल हक, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ.आनन्द दूबे, विपुल वर्णवाल व रेणुबाला आदि ने अपने महाविद्यालय व विश्र्वविद्यालय परिवार के अपने पूर्ववर्ती दिवंगत शिक्षक अभिभावक के प्रति अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से समवेत कामना की है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.