Headlines

RDS College Muzaffarpur में राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता क्विज 2026 में 800 विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

RDS College Muzaffarpur RDS College Muzaffarpur
Advertisements

Muzaffarpur 13 April : RDS College में NISM–SEBI राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता क्विज 2026 का सफल आयोजन हुआ, जिसमें 800 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने इसे छात्रों की आर्थिक समझ और निवेश जागरूकता बढ़ाने की महत्वपूर्ण पहल बताया।

RDS College Muzaffarpur

RDS College के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए NISM–SEBI राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता क्विज 2026 का आयोजन 13 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। देशभर में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

RDS College Muzaffarpur
RDS College Muzaffarpur

RDS College, मुजफ्फरपुर के लगभग 800 विद्यार्थियों ने इस क्विज में पंजीकरण कर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज की। प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क थी तथा सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र (E-Certificate) और NISM कैलेंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर आरडीएस कॉलेज, मुजफ्फरपुर के प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता शैक्षणिक दक्षता जितनी ही महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि बचत, निवेश, शेयर बाजार और आर्थिक निर्णयों की सही समझ युवाओं को भविष्य में आत्मनिर्भर, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाती है। विद्यार्थियों की बड़ी भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने इसे महाविद्यालय की शैक्षणिक सक्रियता और गुणवत्ता आधारित पहल का प्रमाण बताया।

RDS College Muzaffarpur
RDS College Muzaffarpur

प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक, करियर उन्मुख और कौशल आधारित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वित्तीय ज्ञान, निवेश जागरूकता एवं आर्थिक निर्णय क्षमता का विकास करना था। विद्यार्थियों ने इस अवसर को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए अपने ज्ञान, तर्कशक्ति और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस सफल आयोजन में डॉ. नेयाज अहमद, प्रो. प्रियंका दीक्षित, डॉ. कृतिका, डॉ. आरती मित्रा, प्रो. आर.के. पांडेय, प्रो. एम. एन. रिज़वी, डॉ. संजय सुमन, डॉ. नीलिमा झा, डॉ. आर. एन. ओझा, प्रो. रमेश गुप्ता, , डॉ. आयशा जमाल, डॉ. भगवान कुमार एवं डॉ. श्रुति मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।