www.goltoo.in

RPS College Jaitpur में अंबेडकर जयंती पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी, छात्रों ने रखे बाबा साहब के विचार

April 13, 2026 | by Goltoo

goltoo+ (87)12

Jaitpur, Muzaffarpur 13 April : RPS College Jaitpur (श्री राघव प्रसाद सिंह महाविद्यालय) में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर NSS के तत्वावधान में विचार गोष्ठी आयोजित हुई। छात्र-छात्राओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व, संविधान निर्माण और सामाजिक योगदान पर अपने विचार साझा किए।

RPS College Jaitpur में अंबेडकर जयंती

RPS College Jaitpur में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में एक प्रेरणादायी विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अमिता शर्मा ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बाबा साहब के विचारों पर अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व, कृतित्व और सामाजिक योगदान पर अपने विचार साझा किए। डॉ. अहमद हुसैन ने बीज वक्तव्य देते हुए अंबेडकर के जीवन संघर्ष, सामाजिक दृष्टिकोण और उनके बहुआयामी योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

RPS College Jaitpur में अंबेडकर जयंती पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी, छात्रों ने रखे बाबा साहब के विचार
RPS College Jaitpur में अंबेडकर जयंती पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी, छात्रों ने रखे बाबा साहब के विचार

वहीं डॉ. रूपम कुमारी ने बाबा साहब की ऐतिहासिक भूमिका के साथ महिलाओं के सशक्तिकरण में उनके योगदान को रेखांकित किया। डॉ. चंचला ने दलित, पीड़ित और शोषित समाज के उत्थान के साथ व्यापक भारतीय समाज में अंबेडकर की प्रासंगिकता को स्पष्ट किया।

कार्यक्रम के दौरान श्री योगेंद्र सिंह ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता पाठ कर पूरे वातावरण को प्रेरणादायक बना दिया। छात्र-छात्राओं को भी अपने विचार रखने का अवसर दिया गया, जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. विनोद आजाद ने किया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्या प्रो. अमिता शर्मा ने भारतीय संविधान के निर्माण में डॉ. अंबेडकर की ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समतामूलक, न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात कर बेहतर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

RELATED POSTS

View all

view all