Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 14 April : महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय (एमडीडीएम), मुज़फ्फरपुर में Dr. Ambedkar Jayanti पर NSS इकाई द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने भाषण, कविता और विचार-विमर्श के माध्यम से सामाजिक समता, न्याय और संविधान के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

MDDM College में Dr. Ambedkar Jayanti

महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय (एमडीडीएम), मुज़फ्फरपुर में आज Dr. Ambedkar Jayanti के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

MDDM College में Dr. Ambedkar Jayanti
MDDM College में Dr. Ambedkar Jayanti

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अलका जायसवाल द्वारा डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शगुफ्ता नाज़ के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

Advertisements
MDDM College में Dr. Ambedkar Jayanti
MDDM College में Dr. Ambedkar Jayanti

इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा भाषण, कविता पाठ एवं विचार-विमर्श के माध्यम से उनके आदर्शों को प्रस्तुत किया गया। छात्रों ने सामाजिक समता, जातिवाद उन्मूलन एवं संविधान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ अम्बेडकर के विचारों एवं उनके सामाजिक योगदान को स्मरण करना तथा विद्यार्थियों में समानता, न्याय और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था।

इस अवसर पर डॉ अनुराधा, डॉ माला, डॉ संजय एवं रश्मि की गरिमामय उपस्थिति रही।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.