Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 17 April : RDS College के कृष्ण सभा भवन में विरासत टीम द्वारा दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सुष्मिता झा ने कला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया, वहीं प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने में कला की भूमिका बताई।

RDS College में दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ

रामदयालु सिंह महाविद्यालय के कृष्ण सभा भवन में विरासत सांस्कृतिक टीम द्वारा दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्रीमती सुष्मिता झा ने कहा कि कला मानव के जीवन में संवेदना, करुणा और सहानुभूति की भावना पैदा करती है।

RDS College में दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ

चित्रकारी, कविता, नृत्य- संगीत के माध्यम से हम खुशी, दुख, प्रेम एवं क्रोध जैसी भावनाओं का अनुभव करते हैं। कला हमें भावनात्मक रूप से समृद्ध बनाती है। छात्रों को सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए क्योंकि ये उनके समग्र विकास के लिए आवश्यक है। रामदयालु सिंह महाविद्यालय द्वारा आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव अपने आप में अनूठा है। उन्होंने विरासत टीम को इसके लिए धन्यवाद दिया।

Advertisements
RDS College में दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ
RDS College

प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार ने कहा कि कला विद्यार्थियों के अंदर रचनात्मकता, आत्मविश्वास और संचार कौशल को बढ़ावा देता है। यह सामाजिक भावनात्मक विकास, टीम भावना और सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान को भी मजबूत करता है। बेशक कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

RDS College में दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ
RDS College में दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ

शिक्षकों ने भी गायन की प्रस्तुति की: प्राचार्य समेत डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ नीरज मिश्रा और डॉ आरती कुमारी ने गायन की प्रस्तुति कर छात्र-छात्राओं का हौसला बढाया।

RDS College
RDS College

सोलो डांस, सोलो गीत, रंगोली, आर्ट एंड क्राफ्ट में आलिया गजल, विद्या सिंह, सूरज पासवान, नसरीन, प्रवीण, अहमदी जेया, शिवानी, रश्मि भारती, अनामिका एवं सुप्रिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

RDS College
RDS College

कला प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन जज के रूप में डॉ नीलिमा झा, डॉ कृतिका वर्मा, डॉ श्रुति मिश्रा, डॉ राजेश कुमार, डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ आयशा जमाल, डॉ अनुराधा पाठक, डॉ संध्या, सुश्री डेजी, दिव्या आदि ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मौके पर सभी विभागों के शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.