Sports
Advertisements

Muzaffarpur 3 May : Muzaffarpur जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित संडे रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में प्रणीत सिन्हा ने 5 में 5 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यश रमन और नव्य गोयंका क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

Muzaffarpur संडे रैपिड शतरंज प्रतियोगिता

Muzaffarpur जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित संडे रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन कलमबाग चौक स्थित संघ कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

प्रतियोगिता में कुल पाँच चक्रों की बाजियां खेली गईं। शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रणीत सिन्हा ने सभी मुकाबले जीतकर 5 में 5 अंक हासिल किए और प्रतियोगिता के चैम्पियन बने।

Advertisements
Muzaffarpur संडे रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में प्रणीत सिन्हा बने चैम्पियन
Muzaffarpur संडे रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में प्रणीत सिन्हा बने चैम्पियन

द्वितीय स्थान पर यश रमन रहे, जिन्होंने 3.5 अंक अर्जित किए। वहीं नव्य गोयंका ने भी 3.5 अंक प्राप्त किए, लेकिन बेहतर बुकहोल्ज़ स्कोर (14.5) के आधार पर उन्हें तृतीय स्थान मिला।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अजीत गौर एवं संघ के संयुक्त सचिव सुनील कुमार उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर मुख्य निर्णायक अभिजीत कुमार एवं आयोजन सचिव राजीव चंद्रदत्ता भी मौजूद रहे। साथ ही संघ के सचिव हिमांशु कुमार, उपाध्यक्ष आभास कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं शतरंज प्रेमी उपस्थित थे।

प्रतियोगिता के शीर्ष 10 खिलाड़ियों के परिणाम इस प्रकार रहे:

  1. प्रणीत सिन्हा – 5 अंक (बुकहोल्ज़ 16)
  2. यश रमन – 3.5 अंक (बुकहोल्ज़ 15)
  3. नव्य गोयंका – 3.5 अंक (बुकहोल्ज़ 14.5)
  4. युवान रमन – 3.5 अंक (बुकहोल्ज़ 13)
  5. सिद्धार्थ शांडिल्य – 3.5 अंक (बुकहोल्ज़ 11)
  6. अग्रिमा राज – 3 अंक (बुकहोल्ज़ 15.5)
  7. पार्थ – 3 अंक (बुकहोल्ज़ 15)
  8. वंदना प्रियसी – 3 अंक (बुकहोल्ज़ 13)
  9. मिरान समीक्षित – 3 अंक (बुकहोल्ज़ 11.5)
  10. अभिराज कुमार – 2 अंक (बुकहोल्ज़ 14.5)

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.