BRABU के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. मनेन्द्र कुमार के एआई आधारित स्मार्ट एजुकेशन डिवाइस को मिला डिजाइन पेटेंट
May 6, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 6 May : BRABU के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. मनेन्द्र कुमार को उनके अभिनव “स्मार्ट एजुकेशन लर्निंग एंड असेसमेंट डिवाइस” के लिए भारत सरकार ने डिजाइन पेटेंट प्रदान किया है। एआई आधारित यह तकनीक छात्रों को व्यक्तिगत शिक्षण अनुभव और रियल टाइम फीडबैक देने में सक्षम होगी।
BRABU के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. मनेन्द्र कुमार के स्मार्ट एजुकेशन डिवाइस को मिला डिजाइन पेटेंट
शिक्षा क्षेत्र में नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए BRABU, मुजफ्फरपुर के पूर्व विभागाध्यक्ष जन्तु विज्ञान एवं प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. मनेन्द्र कुमार को उनके अभिनव ‘‘स्मार्ट एजुकेशन लनिंग एंड असेसमेन्ट डिवाइस’’ के लिए भारत सरकार द्वारा डिजाइन पेटेंट प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि न केवल उनके शोध एवं नवाचार क्षमता का प्रमाण है, बल्कि भारत में डिजिटल एवं ए.आई. आधारित शिक्षा प्रणाली को नई दिशा देेने वाला कदम भी है।

यह उपकरण एक उन्नत ए.आई. संचालित लनिंग टर्मिनल है, जो छात्रों को रियल टाइम फीडबैक, व्यक्तिगत शिक्षण अनुभव तथा इंटरएक्टिव मल्टीमीडिया कंटेट उपलब्ध कराता है। इसमें बडे़ टचस्क्रीन, डिस्प्ले, एम.आई. आधारित कैमरा (फेशियल एवं गेस्चर रिकाॅग्निशन), उच्च गुणवत्ता वाले स्पीकर, माइक्रोफोन एरे, तथा मशीन लर्निंग आधारित प्रोसेसिंग यूनिट जैसे अत्याधुनिक घटक शामिल है। उपकरण की विशेषता यह है कि यह छात्रों की सीखने की गति, प्रदर्शन और व्यवहार का विश्लेषण कर उनके लिए अनुकूलित पाठ्य सामग्री स्वतः तैयार करता है।
यह प्रणाली न केवल मल्टीमीडिया लर्निंग और क्विज प्रदान करती है, बल्कि छात्रों की एकाग्रता और सहभागिता का भी आकलन करती है। इसके माध्यम से शिक्षक एवं विस्तृत डैशबोर्ड पर प्रत्येक छात्र की प्रगति, ताकत और सुधार के क्षेत्रों का विश्लेषण कर सकते हैं।
B.R.A. Bihar University में दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा का प्रॉस्पेक्टस जारी https://t.co/u3iDnobIEI #Muzaffarour @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/FsYIph1HEy
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 6, 2026
यह उपकरण वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी कनेक्टिविटी के माध्यम से क्लाउड तथा लर्निंग मैनेजमेन्ट सिस्टम से जुड़कर डेटा सिंक्रोनाइजेशन और वर्चुअल असेसमेंट की सुविधा भी प्रदान करता है। इसकी पोर्टेबल डिजाइन और रिचार्जेबल पावर सिस्टम इसे कक्षा, प्रशिक्षण केन्द्र तथा दूरस्थ शिक्षा-सभी वातावरणों में उपयोगी बनाता है।
इस उपलब्धि पर प्रो. मनेन्द्र कुमार ने कहा कि यह तकनीक शिक्षा को अध्कि व्यक्तिगत, सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो भविष्य के शिक्षण-प्रशिक्षण माॅडल को पूरी तरह बदल सकता है।
शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, यह नवाचार भारत में डिजिटल शिक्षा, स्किल डेबलपमेंट और स्मार्ट क्लासरूम के विस्तार में अहम भूमिका निभाएगा तथा नई शिक्षा नीति के उद्येश्यों को साकार करने में सहायक सिद्ध होगा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all