Muzaffarpur 6 May: बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर LS College, मुजफ्फरपुर में शिक्षकेतर कर्मचारियों ने दो दिवसीय सामूहिक हड़ताल शुरू कर दी। 15 सूत्री मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने ‘कलमबंद’ आंदोलन करते हुए कॉलेज के प्रशासनिक कार्यों को पूरी तरह बंद कर दिया और मुख्य द्वार पर धरना देकर प्रदर्शन किया।
LS College में शिक्षकेतर कर्मचारियों की हड़ताल
बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बुधवार को LS College में भारी गहमागहमी रही। अपनी 15 सूत्री मांगों के समर्थन में कॉलेज के शिक्षकेतर कर्मचारियों ने दो दिवसीय सामूहिक हड़ताल के पहले दिन ‘कलमबंद’ आंदोलन किया और कामकाज को पूरी तरह ठप कर दिया।

हड़ताल के कारण कॉलेज के प्रशासनिक कार्यालयों में ताले लटके रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर धरना देकर विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एलएस कॉलेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने अपने बयान में स्पष्ट किया कि यह हड़ताल मजबूरी में की गई है क्योंकि प्रशासन ने 15 सूत्री मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। डॉ. सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक हमारी मांगों का निष्पादन नहीं होता, यह संघर्ष जारी रहेगा और कल यानी 7 मई को भी कर्मचारी पूरी मजबूती के साथ हड़ताल पर रहेंगे।
Muzaffarpur में ट्रैफिक चालान से राहत का मौका, लोक अदालत में जुर्माने पर मिलेगी 50% तक छूट https://t.co/xR94NBjvZT #trafficrules #Muzaffarpur pic.twitter.com/8onTASoaFG
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 6, 2026
कर्मचारियों के इस कड़े रुख से कॉलेज के कामकाज पर व्यापक असर पड़ा है। हड़ताल कल भी जारी रहेगी। मौके पर सत्येंद्र कुमार, ऋषि कुमार, सुजीत कुमार, लालबाबू सिंह, आनंद चक्रपाणि, संजय कुमार सहित सभी कर्मी मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.