www.goltoo.in

Muzaffarpur में इंटर नामांकन का हाई कटऑफ, साइंस में 95% तक पहुंची मेरिट

May 7, 2026 | by Goltoo

zila school12.

Muzaffarpur 7 May : Muzaffarpur के 418 प्लस टू स्कूल और इंटर कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। साइंस और कॉमर्स संकाय में कटऑफ 90 से 95 प्रतिशत तक पहुंच गया है। ग्रामीण स्कूलों में शहर से अधिक कटऑफ देखने को मिल रहा है। इस बार जिला स्कूल में पहली बार कॉमर्स की पढ़ाई और को-एजुकेशन व्यवस्था भी शुरू होगी।

Muzaffarpur में इंटर नामांकन

मुजफ्फरपुर जिले के 418 प्लस टू स्कूलों और इंटर कॉलेजों में इंटर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार बोर्ड की ओर से जारी पहली मेरिट लिस्ट में इस बार साइंस और कॉमर्स संकाय का कटऑफ काफी ऊंचा गया है। कई स्कूलों में साइंस में 95 प्रतिशत तक अंक लाने वाले छात्रों का ही चयन हुआ है। खास बात यह है कि शहर की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में अधिक कटऑफ दर्ज किया गया है।

Muzaffarpur में इंटर नामांकन
Muzaffarpur में इंटर नामांकन

बुधवार से शुरू हुए नामांकन में साइंस संकाय में सबसे अधिक कटऑफ कांटी के दमोड़रपुर प्लस टू स्कूल में 95.4 प्रतिशत रहा। वहीं रेवा प्लस टू स्कूल में 95.2 प्रतिशत, प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल सरैया में 87 प्रतिशत, हरिदासपुर प्लस टू स्कूल में 86 प्रतिशत और सरैया प्लस टू स्कूल में 85.4 प्रतिशत अंक तक नामांकन हो रहा है। आरक्षित श्रेणी में भी 50 से 74 प्रतिशत तक कटऑफ रखा गया है।

कॉमर्स की तुलना में आर्ट्स संकाय में कम अंकों पर नामांकन लिया जा रहा है। जिले के कई स्कूलों में आर्ट्स का अधिकतम कटऑफ 80 प्रतिशत तक पहुंचा है। आदि गोपालपुर प्लस टू स्कूल में 80.4 प्रतिशत, रेवा प्लस टू स्कूल में 77.3 प्रतिशत, पिलखी प्लस टू स्कूल में 76.4 प्रतिशत, मझौली खेतल में 75.2 प्रतिशत, सराय सैयद अली में 73.4 प्रतिशत और सकरा के गोपालपुर स्कूल में 71 प्रतिशत तक अंक पाने वाले छात्रों का नामांकन हो रहा है।

इस बार Muzaffarpur के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित जिला स्कूल में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पहली बार यहां इंटर स्तर पर कॉमर्स की पढ़ाई शुरू की जा रही है। बिहार बोर्ड ने कॉमर्स के लिए 40 सीटें आवंटित की हैं। अब तक जिला स्कूल में केवल साइंस और आर्ट्स में ही नामांकन होता था।

जिला स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि इस सत्र से प्लस टू स्तर पर को-एजुकेशन व्यवस्था लागू होगी। यानी अब केवल छात्र ही नहीं, बल्कि छात्राएं भी इंटर में नामांकन ले सकेंगी। अब तक हाई स्कूल स्तर पर यहां सिर्फ छात्रों की पढ़ाई होती थी।

RELATED POSTS

View all

view all