Muzaffarpur News
Advertisements

मुजफ्फरपुर 9 May : Muzaffarpur जिला शतरंज संघ द्वारा संत जेवियर इंटरनेशनल विद्यालय में अंडर-11 एवं अंडर-13 ओपन और बालिका जिला शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कुल 297 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जबकि पुरस्कार वितरण समारोह में पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे।

Muzaffarpur में अंडर-11 और अंडर-13 जिला शतरंज प्रतियोगिता शुरू

मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ द्वारा संत जेवियर इंटरनेशनल विद्यालय, बैरिया में आयोजित अंडर-11 एवं अंडर-13 ओपन तथा बालिका जिला शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अमोद दत्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं शतरंज की चाल चलकर किया गया।

इस अवसर पर संत जेवियर इंटरनेशनल की प्राचार्या श्रीमती अल्का झा, उप प्राचार्य श्री दीपक प्रकाश, इंटरनेशनल ब्रांच के प्रशासक श्री राकेश त्रिवेदी, जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष विनय कुमार, सचिव हिमांशु कुमार, उपाध्यक्ष आभास कुमार एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।

Advertisements
Muzaffarpur में अंडर-11 और अंडर-13 जिला शतरंज प्रतियोगिता शुरू
Muzaffarpur में अंडर-11 और अंडर-13 जिला शतरंज प्रतियोगिता शुरू

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अभिजीत कुमार ने बताया कि अंडर-11 ओपन में 160, अंडर-11 बालिका में 47, अंडर-13 ओपन में 65 तथा अंडर-13 बालिका वर्ग में 25 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस प्रकार कुल 297 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।

अंडर-11 ओपन वर्ग में दो चक्रों के बाद दो अंक लेकर युवान रमन, सिद्धार्थ सांडिल्य, शिवेन सहित चार खिलाड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं अंडर-11 बालिका वर्ग में दो चक्रों के बाद दिशा कुमारी, अक्षरा सिंह, अराधया यादव, अन्वेषा सिंह सहित बारह खिलाड़ी शीर्ष स्थान पर हैं।

अंडर-13 ओपन वर्ग में एक चक्र के बाद यश रमन, तियूज राज, सुमन और रेण सहित सभी विजेता खिलाड़ियों ने अपनी बाजी जीत ली। वहीं अंडर-13 बालिका वर्ग में अदिता हर्ष, सृष्टि कुमारी, सानवी मुकेश, अग्रिमा राज एवं अन्य खिलाड़ियों ने प्रथम चक्र की बाजी जीती।

प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार दोपहर दो बजे आयोजित किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री श्री केदार गुप्ता रहेंगे। उक्त जानकारी मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सचिव हिमांशु कुमार ने दी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.