Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 11 May : LS College के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं बीसीए विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने स्वदेशी तकनीक, नवाचार और डिजिटल इंडिया में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया।

LS College में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

LS College के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं बीसीए विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत का तकनीकी उत्कर्ष विषय पर केंद्रित भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का प्रदर्शन किया। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने राष्ट्र की प्रगति में टेक्नोलॉजी के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा कि आज हम उस दौर में हैं जहाँ टेक्नोलॉजी राष्ट्रीय संप्रभुता का आधार बन चुकी है।

ls college में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
ls college में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
Advertisements

उन्होंने शोध और नवाचार पर बल देते हुए कहा, आने वाला समय डेटा और चिप-डिजाइनिंग का है। जब तक हम स्वदेशी तकनीक और मौलिक नवाचार को बढ़ावा नहीं देंगे, तब तक वैश्विक मंच पर अग्रणी भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण होगा।

ls college में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
ls college में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

डिजिटल इंडिया का असली उद्देश्य तब सफल होगा जब हमारे छात्र गाँवों की समस्याओं के समाधान के लिए स्मार्ट तकनीक’ विकसित करेंगे। प्रो. कनुप्रिया ने आगे कहा कि छात्र अपनी ऊर्जा क्वालिटी एश्योरेंस और क्रिटिकल थिंकिंग पर लगाएं, ताकि बिहार का युवा वैश्विक तकनीकी बाजार में अपनी अलग पहचान बना सके।

बीसीए समन्वयक प्रो शैलेंद्र सिन्हा ने कहा कि व्यावहारिक कौशल और प्रयोगशाला प्रयोगों के माध्यम से ही हम सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक नवाचार में बदल सकते हैं। मौके पर डॉ स्वीटी सुप्रिया, डॉ शशिकांत पाण्डेय, डॉ नवीन कुमार, डॉ शमशीर अली, डॉ नीरज कुमार, डॉ रविकांत कुमार, डॉ कुंजेश कुमार, सुजीत कुमार, इस्तेखार आलम सहित अन्य मौजूद रहें।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.