National News
Advertisements

Kota 17 May : दिल्ली जा रही Rajdhani Express के B-1 एसी कोच में कोटा के पास भीषण आग लग गई। 68 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, रेलवे ने जांच शुरू की। जानें पूरी खबर।

दिल्ली जा रही Rajdhani Express में भीषण आग

राजस्थान के कोटा के पास शनिवार सुबह दिल्ली जाने वाली Rajdhani Express के एक एसी कोच में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि ट्रेन में सवार सभी 68 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:15 बजे कोटा के निकट विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के बी-1 एसी कोच से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने तुरंत प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग कर दिया और सुरक्षा के मद्देनजर ओवरहेड बिजली आपूर्ति बंद कर दी।

Advertisements
दिल्ली जा रही Rajdhani Express में भीषण आग
दिल्ली जा रही Rajdhani Express में भीषण आग

घटना के वीडियो में कोच से काला धुआं तेजी से उठता दिखाई दिया। बताया गया कि आग की चपेट में रेलवे ट्रैक के आसपास मौजूद कुछ पेड़ भी आ गए।

रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों को सुरक्षित दूसरे डिब्बों में स्थानांतरित कर यात्रा जारी रखने की व्यवस्था की है। कोटा स्टेशन पर एक अतिरिक्त कोच जोड़कर ट्रेन की क्षमता सामान्य करने की तैयारी की गई है।

तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही 12431 राजधानी एक्सप्रेस में आज सुबह लूनी और आलोट स्टेशन के बीच B1 और जनरेटर कार में भीषण आग लग गई। रेलवे अधिकारियों और स्टाफ की तत्परता से आग पर जल्दी ही काबू पा लिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, 12431 Rajdhani Express शुक्रवार को केरल के तिरुवनंतपुरम से रवाना हुई थी और शनिवार दोपहर दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचने वाली थी। आग लगने के समय ट्रेन करीब 2600 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी थी और दिल्ली से लगभग 450 किलोमीटर दूर थी।

रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही हैदराबाद में जयपुर स्पेशल ट्रेन के खाली कोच में भी आग लगने की घटना सामने आई थी। हालांकि उस घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ था।

रेलवे में लगातार सामने आ रही आग की घटनाओं ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.