Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 16 May : LS College में शनिवार को कॉलेज आईक्यूएसी की पहल पर एक दिवसीय मुफ्त दंत चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

LS College में मुफ्त दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

इस शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने अपने दांतों की जांच कराई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से चिकित्सकीय परामर्श लिया। शिविर के दौरान मरीजों को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ मुफ्त दवाओं और टूथपेस्ट का भी वितरण किया गया।

LS College में मुफ्त दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन
LS College में मुफ्त दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

शिविर का औपचारिक उद्घाटन करते हुए कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा, स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और दंत स्वास्थ्य हमारे समग्र स्वास्थ्य का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। कॉलेज आईक्यूएसी द्वारा छात्रों और स्टाफ के कल्याण के लिए की गई यह पहल की सराहना करते हुए प्रो कनुप्रिया ने कहा कि हमारा उद्देश्य न केवल उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, बल्कि अपने कॉलेज परिवार को एक स्वस्थ और जागरूक जीवन शैली के लिए प्रेरित करना भी है।

Advertisements

भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य संबंधी शिविरों का आयोजन निरंतर जारी रहेगा जिससे हमारे विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति चेतना जागे और वे एक स्वस्थ नागरिक बनकर समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।

इस दंत चिकित्सा शिविर में मुख्य चिकित्सक डॉ. अंकित आनंद और उनकी पूरी टीम ने अपनी सेवाएं दीं। डॉ. आनंद ने मरीजों के दांतों की गहन जांच की और उन्हें ओरल हाइजीन के बारे में विस्तार से समझाया। मौके पर आईक्यूएसी समन्वयक डॉ वेदप्रकाश दुबे, डॉ नवीन कुमार, डॉ आनंद कुमार सिंह, रोहन कुमार, राहुल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.