Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 16 May : बिहार के दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली B.Ed Entrance परीक्षा 2026 को लेकर छात्रों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। अब तक परीक्षा के लिए 85 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है और इच्छुक अभ्यर्थी 18 मई तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।

B.Ed Entrance Exam 2026 : 7 जून को

वहीं, जो छात्र निर्धारित तिथि तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, उन्हें 21 मई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का अवसर मिलेगा। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 7 जून को किया जाएगा।

B.Ed Entrance Exam 2026 : 7 जून को
B.Ed Entrance Exam 2026 : 7 जून को

जानकारी के अनुसार, इस वर्ष B.Ed Entrance परीक्षा राज्य के 11 शहरों में आयोजित होगी। परीक्षा प्रक्रिया को सुचारु और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है।

Advertisements

लोक भवन, पटना को भेजी गई प्रगति रिपोर्ट के मुताबिक कुलपति और नोडल पदाधिकारियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संचालित की जा रही है। परीक्षा को पारदर्शी और कदाचारमुक्त बनाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी को सक्रिय कर दिया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि परीक्षा केंद्रों की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बड़ी संख्या में आवेदन आने से साफ है कि बिहार में शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं की रुचि लगातार बढ़ रही है। अब अंतिम तिथियों के करीब आने के साथ आवेदन संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.