Sports
Advertisements

Muzaffarpur 1 June : Muzaffarpur जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में सैमफोर्ड फ्यूचुरिस्टिक विद्यालय में अंडर-15 बालक एवं बालिका वर्ग जिला शतरंज चैंपियनशिप 2 जून से शुरू होगी। प्रतियोगिता में 20 विद्यालयों के लगभग 100 खिलाड़ी भाग लेंगे। शीर्ष चार-चार खिलाड़ी राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप के लिए चयनित होंगे।

Muzaffarpur में अंडर-15 जिला शतरंज चैंपियनशिप 2 June से

मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में डुमरी रोड स्थित सैमफोर्ड फ्यूचुरिस्टिक विद्यालय में अंडर-15 बालक एवं बालिका वर्ग जिला शतरंज चैंपियनशिप का शुभारंभ कल से होगा।

दो दिवसीय इस जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले के लगभग 20 विद्यालयों के करीब 100 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के लिए अभिजीत कुमार को मुख्य निर्णायक तथा आभास कुमार को आयोजन सचिव बनाया गया है।

Advertisements
Muzaffarpur में अंडर-15 जिला शतरंज चैंपियनशिप 2 June से
Muzaffarpur में अंडर-15 जिला शतरंज चैंपियनशिप 2 June से

मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सचिव हिमांशु कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग में शीर्ष चार-चार स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी पटना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों के आवागमन एवं सहभागिता से संबंधित सभी आवश्यक खर्चों का वहन मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा जिले का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित करने का आह्वान किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.