www.goltoo.in

Muzaffarpur : संत जोसफ विद्यालय के समर चेस कैंप में देव जायसवाल और रुही गिरी बने चैंपियन

June 1, 2026 | by Goltoo

hc12

Muzaffarpur 1 June : Muzaffarpur जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में संत जोसफ विद्यालय, चक्कर चौक में आयोजित समर चेस कैंप का सफल समापन हुआ। कोच राजीव चंद्र दत्ता के प्रशिक्षण के बाद आयोजित प्रतियोगिता में देव जायसवाल और रुही गिरी विजेता बने। विजेताओं को रविशंकर कुमार और प्रमोद कुमार ने सम्मानित किया।

Muzaffarpur : संत जोसफ विद्यालय के समर चेस कैंप

मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में संत जोसफ विद्यालय, चक्कर चौक में दिनांक 26.05.2026 से 31.05.2026 तक एक समर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के नवोदित बच्चों को कोच राजीव चंद्र दत्ता द्वारा शतरंज खेल की बारीकियों की जानकारी दी गई।

Muzaffarpur : संत जोसफ विद्यालय के समर चेस कैंप
मुजफ्फरपुर : संत जोसफ विद्यालय के समर चेस कैंप

चार दिनों के प्रशिक्षण के उपरांत बच्चों के बीच शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में देव जसवाल तथा बालिका वर्ग में रुही गिरी विजेता बनीं।

विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष रविशंकर कुमार तथा विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों ने बच्चों के उत्साह और प्रदर्शन की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

RELATED POSTS

View all

view all